छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी - गुरुवार को मिले 1438 मरीज, 14 की मौत




Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर, गुरुवार को मिले 1438 मरीज, 14 की मौत l जिला रायपुर से 493, दुर्ग से 261, राजनांदगांव से 53, बेमेतरा से 38 और महासमुन्द से 26 संक्रमितों की पुष्टि l प्रदेश में गुरुवार को विभिन्न जिलों से एक ही दिन में अब तक के सर्वाधिक 1438 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। वहीं 462 कोरोना संक्रमित मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  


स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को जारी अपने दो अलग-अलग मेडिकल बुलेटिन में बताया कि आज पाए गए 1438 कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 493, दुर्ग से 261, रायगढ़ से 79, बस्तर से 67, बिलासपुर से 55, राजनांदगांव से 53 ,सरगुजा से 50, बलौदाबाजार से 38, बेमेतरा से 38, जांजगीर-चांपा से 38, कांकेर से 34, दंतेवाड़ा से 29, महासमुन्द से 26 , सूरजपुर से 22, बीजापुर से 22, कोरिया से 19, कोरबा से 19. सुकमा से 17, मुंगेली से 16, धमतरी से 15, कबीरधाम से 15, बलरामपुर से 6, बालोद से 6, जशपुर से 5, नारायणपुर से 5, कोण्डागांव से 3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 3, अन्य राज्य से 2 और गरियाबंद से 2 मरीज शामिल है। .


  आज पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। 


प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 11 हजार 136 है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान विभिन्न बीमारियों से पीडि़त 14 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है।  


 


 


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image