इंद्रावती भवन में कोरोना का फूटा कहर, एक ही दिन में 45 पॉजेटिव मिले…… मचा हड़कंप


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : इंद्रावती भवन में कोरोना का फूटा कहर, एक ही दिन में 45 पॉजेटिव मिले…. स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मिले संक्रमित… मचा हड़कंप, कंटेन्मेंट जोन घोषित कर 10 दिन बंद करने की मांग


रायपुर 28 जून 2020। इंद्रावती भवन में कोरोना मरीजों के डरावने आंकड़े मिले हैं। इंद्रावती भवन में अलग-अलग विभाग के 45 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। हालांकि ये आंकड़े कल तक और बढ़ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले तीन दिन से डायरेक्टरेट इंद्रावती भवन में कोरोना जांच का शिविर चल रहा था। तीन दिन के दौरान कुल 227 कर्मचारी-अधिकारी की जांच की गयी थी, जिसमें से 45 से ज्यादा कोरोना मरीज पॉजेटिव मिले हैं।


अलग-अलग विभागों के ये कर्मचारी हैं, जिनकी जांच में रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। अब इंद्रावती भवन को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग कर्मचारी संगठनों ने की है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि इंद्रावती भवन में कोरोना मरीज काफी संख्या में मिले हैं। कलेक्टर ने ही आदेश दिया है कि जहां 5 से अधिक कोरोना मरीज मिले, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया जायेगा, लिहाजा अब इंद्रावती भवन को भी कंटेनमेंट जोन बनाया जाना चाहिये।


आज जिन विभाग के लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आयी है, उनमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा, रोजगार प्रशिक्षण सहित हर विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। आपको बता दें कि इंद्रावती भवन में करीब साढ़े सात हजार कर्मचारी अधिकारी कार्यरत है। अब कर्मचारियों में फैले संक्रमण के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा है कि


“बड़ी संख्या में इंद्रावती भवन में कर्मचारी संक्रमित हो रहे हैं, हमने इसे कंटेनमेंट जोन घोषित करने की मांग के साथ-साथ 10 दिन तक इंद्रावती भवन को बंद रखने और वर्क फॉम होम की सहूलियत देने को कहा है, कुछ दिन पहले ही पशुपालन विभाग के कई कर्मचारी-अधिकारी की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी, अब तक 1 कर्मचारी व एक अधिकारी की मौत भी हो गयी है, कोरोना संकट को देखते हुए तुरंत ऐहितियाती कदम उठाने की जरूरत है”


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image