कांग्रेस विधायक ने TI और SDM को दी हाथ तोड़ने की धमकी


0   अशोकनगर और मुंगावली में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे।


0     कांग्रेस विधायक ने TI और SDM को दी हाथ तोड़ने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : अशोकनगर  , कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान सोमवार को अशोकनगर और मुंगावली में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विवादित बयान दे दिया। उन्होंने एसडीएम और टीआई को खुली चुनौती देते हुए हाथ तोड़ देने की धमकी तक दे डाली। मंच से एसडीएम और टीआई को कांग्रेस विधायक के खुली चुनौती देने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बैठक को संबोधित करते हुए चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान ने मंच से ही एसडीएम और टीआई को खुली चुनौती दे रहे हैं। मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि- 'आप चिंता मत करना, किसी भी कार्यकर्ता पर कोई आंच आएगी तो ईंट से ईंट बजा देंगे। टीआई सुन रहा होगा और एसडीएम सुन रहा होगा, अगर किसी ने भी एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता पर उंगली उठाई तो उसका हाथ तोड़ देंगे।'


वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है और बीजेपी ने कांग्रेस विधायक के बयान की निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की शैली करार दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह पर कार्रवाई की भी मांग की है।


बता दें कि कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान का एक वीडियो बीते दिनों भी वायरल हुआ था जिसमें वो घटिया मास्क को लेकर सीएमएचओ को फोन पर फटकारते हुए नजर आए थे इस दौरान विधायक ने सीएमएचओ से ये तक कह दिया था कि ये किसी के बाप का पैसा नहीं है विधायक निधि का पैसा मेरी मर्जी के बगैर खर्च नहीं किया जाएगा। गोपाल सिंह चौहान ने कोरोना आपदा के दौरान विधायक निधि से 10 लाख रुपए तीनों विधानसभा क्षेत्र में दिए। अस्पताल को दी राशि से आए मास्क की क्वालिटी देखकर वे भड़क गए थे और सीएमएचओ को खरी खोटी सुना दिया था।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image