मुस्लिम देश इंडोनेशिया में चलता है भगवान गणेश के चित्र वाला नोट


 #   भारत में रुपए की तरह इंडोनेशिया में रुपियाह चलता है


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH :  जकार्ता,  हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत गणेशजी की पूजा से होती है। सभी देवी-दवताओं की पूजा से पहले विघ्नहर्ता गणेशजी की पूजा की जाती है। कई राजे राजवाड़ों में गणेशजी के चित्र वाला स्टाम्प पेपर प्रचलित था। इसमें महाराष्ट्र के सांगली स्टेट का नाम खासतौर पर लिया जाता है। हिंदू धर्म में गणेशजी की पूजा तो ठीक है पर आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के नोट पर भी गणेशजी विराजमान हैं। वहां की सरकार बीस हजार नोट पर गणेशजी की तस्वीर छापती है। भारत में रुपए की तरह इंडोनेशिया में रुपियाह चलता है।


स्मृतिनगर भिलाई निवासी बीएसपी अधिकारी आशीष कुमार दास की संग्रह में गणेशजी की तस्वीर वाली इडोनेशिया का बीस हजार रुपियाह का नोट और कई राजाओं के राज में प्रचलित गणेशजी के चित्र वाले स्टाम्प पेपर भी हैं। इतिहासकार आशीष कुमार के पास इंडोनेशिया का जो 20000 का रुपियाह है वह 1998 का है। आप देख सकते हैं बीस हजार के इस रूपियाह में गणेशजी विराजमान हैं। रुपियाह के उपरी हिस्से में कोने में एक पक्षी का चित्र है। यह गरूड़ है। गरुड़ इंडोनेशिया का राष्ट्रीय पक्षी है। वहां का राष्ट्रीय विमान का नाम भी गरूड़ (गरूड़ एयर लाइंस) है। नोट में इंडोनेशिया की आजादी की लड़ाई के हीरो रहे और आजादी के बाद ताउम्र वहां के राष्ट्रपति रहे सुकर्णो का चित्र है।इंडोनेशिया की आबादी 40 करोड़ है। यहां की 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है। हिंदू आबादी करीब 3 फीसदी है। आशीष कुमार बताते हैं कि भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा,कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। यहां छोटे बड़े 17 द्वीप हैं। जहां लंबे समय तक हिंदू और बौद्ध राजाओं का शासन था। कालांतर में लोगों ने धर्म बदल लिया पर संस्कृति नहीं बदली। यहां लोगों के नाम भी हिदुओं के नाम की तरह मिल जाते हैं।


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image