नशे में धुत SI ने कवर्धा में दंपती को डंडे से पीटा ---- वर्दी का धौंस दिखाकर उल्टा पहुंच गया थाने


पिपरिया थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर में दुर्ग के एक एसआई ने मामूली बात पर ग्रामीण दंपती की बेदम पिटाई कर दी। मामले में ग्रामीण ने एसआई के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


Report manpreet singh 


RAIPUR chhattisgarh VISHESH :कवर्धा , पिपरिया थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर में दुर्ग के एक एसआई ने मामूली बात पर ग्रामीण दंपती की बेदम पिटाई कर दी। मामले में ग्रामीण ने एसआई के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं एसआई ने भी रिपोर्ट किया। घटना 20 अगस्त रात 10.30 बजे की है। भिलाई के छावनी थाना में पदस्थ एसआई दुलेश्वर चंद्रवंशी छुट्टी पर अपने गांव लखनपुर आया था। नशे में कार चलाते हुए उसने पीडि़त राजेश चंद्रवंशी के घर के बाहर खड़े ट्रेक्टर को रात में ठोकर मार दी। जिसके बाद एसआई ने पीडि़त के घर का दरवाजा खटखटाया और उल्टा दंपती की बेदम पिटाई कर दी।


पत्नी को भी डंडे से पीटा 


एसआई अश्लील गाली देते हुए वर्दी का रौब दिखाने लगा। पीडि़त को जान से मार डालूंगा कहकर बांस के डंडे से मारने लगा। यह सुन कर उसकी पत्नी लक्ष्मीबाई बीच बचाव करने आई तो उसे भी अश्लील गाली गलौच करते हुए बांस के डंडा से पीट दिया। मारपीट से राजेश व उसकी पत्नी के शरीर के कई हिस्से में चोट आई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


मारपीट का वीडियो हुआ वायरल


दंपती की हालत देखकर ग्रामीणों ने ही डॉयल 112 को सूचना दी। घायल दंपत्ती को डॉयल 112 से पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद दूसरे दिन एसआई के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। वहीं मारपीट के बाद घायल दंपती का विडियो वायरल हुआ। दूसरी ओर एसआई ने भी पिपरिया थाना में मामला दर्ज कराया कि राजेश ने उसके साथ गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी दी। दोनों की शिकायत पर धारा 294, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image