पूर्व DME डॉ आदिले की मुश्किलें बढ़ी, रेप का आरोप दर्ज होने के बाद अब भ्रष्टाचार मामले में CM को भेजी गयी लिखित शिकायत…..प्रमोशन, नियुक्ति व खरीदी मामले में करोड़ों की हेराफेरी का आरोप


Report manpreet singh 


  RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रेप के आरोप में घिरे DME डॉ एसएल आदिले की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। रायपुर महिला थाना में बलात्कार की FIR दर्ज होने के बाद डॉ आदिले के खिलाफ नियुक्ति में गड़बड़ी, प्रमोशन व उपकरण खरीदी में बड़े पैमाने पर भष्टाचार की शिकायत की गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हास्पीटल बोर्ड के चेयरमैन डॉ राकेश गुप्ता ने बताया है कि डॉ एसएल आदिले ने रायगढ़ और जगदलपुर में डीन रहते और डीएमई रहते संविदा नियुक्ति और प्रमोशन के साथ-साथ मेडिकल उपकरण खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है।


पत्र में डा राकेश गुप्ता ने कहा है कि डा एसएल आदिले ने डीएमई और प्रभारी अधिकारी डीकेएस अस्पताल रहते हुए बड़े पैमाने पर मेडिकल उपकरणों की खरीदी की थी और खरीदी में वित्तीय व प्रशासनिक भ्रष्टाचार की है। डा गुप्ता ने इस मामले में विस्तृत जांच की मांग की है।


वहीं सभी नर्सिंग होम व मेडिकल कालेज में लाइब्रेरी की किताब खरीदी के नाम पर भी करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप पत्र में लगाया गया है। डाक्टर गुप्ता ने कहा है कि सभी मेडिकल कालेज के डीन के अधिकार का अतिक्रमण कर पूर्व डीएमई आदिले ने नर्सिंग टीचर्स और मेडिकल कालेज शिक्षकों को हटाकर गलत तरीके से अवैध नियुक्तियां की है।


Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image