सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के खिलाफ याचिका खारिज की --- आंतरिक जांच की थी मांग


Report manpreet singh 


Raipur chhattisgarh VISHESH : सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश  और मौजूदा सांसद जस्टिस रंजन गोगोई (Ranjan Gogoi) के खिलाफ आंतरिक जांच की याचिका खारिज कर दी है. ये याचिका दो साल पहले यानी साल 2018 में दाखिल हुई थी. उस वक्त जस्टिस गोगोई सुप्रीम कोर्ट में जज थे. उन पर एक मामले में गलत फैसला देने का आरोप लगाते हुए आंतरिक जांच की मांग की गई थी.


क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने


शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ये कहते हुए खारिज कर दी कि अब जस्टिस गोगोई सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हो चुके हैं. कोर्ट ने ये भी कहा कि पिछले एक साल से ये याचिका सुनवाई के लिए नहीं आया और याचिकाकर्ता ने इसके लिए कोई कोशिश भी नहीं की. हालांकि याचिकाकर्ता ने ये आरोप लगाया कि बार-बार कहने के बाद भी उनके केस को सुनवाई के लिए लिस्ट नहीं किया गया.


गोगई के कई ऐतिहासिक फैसले


बता दें कि रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने अयोध्या मामले पर पिछले साल ऐतिहासिक फैसला सुनाया था. इसके अलावा उन्होंने असम एनआरसी, राफेल, सीजेआई ऑफिस और आरटीआई के दायरे में जैसे कई और ऐतिहासिक फैसले दिए.


रंजन गोगोई का कार्यकाल


रंजन गोगोई देश के 46वें चीफ जस्टिस रहे. उन्होंने सीजेआई का पद तीन अक्टूबर 2018 से 17 नंवबर 2019 तक संभाला था. 18 नवंबर, 1954 को असम में जन्मे रंजन गोगोई ने डिब्रूगढ़ के डॉन बॉस्को स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ाई की. 28 फरवरी, 2001 को रंजन गोगोई को गुवाहाटी हाईकोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. जस्टिस गोगोई 23 अप्रैल, 2012 को सर्वोच्च न्यायालय के जज बने और फिर चीफ जस्टिस भी बने. 17 नवंबर 2019 को वह रिटायर हुए.


राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ


इस साल मार्च में उन्होंने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ले ली. इस दौरान विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया और सदन से वॉकआउट भी किया था. गोगोई की शपथ के दौरान विपक्ष ने ‘डील’ चिल्ला कर नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर गए. विपक्ष के इस रुख पर जब गोगोई से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. वे बहुत जल्द ही स्वागत करेंगे.’


Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image