अगले 03 महीने पड़ सकते हैं भारी, सरकार ने कहा - कोरोना वैक्सीन के आने तक सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : नई दिल्ली, कोरोना के लिहाजा से आने वाले दिन काफी डराने वाले हैं. सरकार ने लोगों से कहा है कि हर हाल 3 महीने बचकर रहें. इस बीच आज पीएम मोदी उन सात राज्यों की समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं. सर्दियों के मौसम में कोरोना का खतरा बढ़ सकता है, इसीलिए सरकार कह रही है कि अगले तीन महीने संक्रमण के लिहाज से खतरनाक हैं. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा, ‘अगले महीनों में हमारी लड़ाई एक दूसरे डाइमेंशन में पहुंच रही है. सर्दियों का सीजन है. त्योहारों का सीजन है.’

सरकार कह रही है कि ये सिचुएशन कोरोना के लिहाजा से बेहद संवेदनशील है. इसलिए सरकार ने लोगों से अपील की है कि जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक सोशल वेक्सीन यानी सामाजिक दूरी और मास्क को बराबर तवज्जो देते रहें.

भारत में मंगलवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 55 लाख पार हो चुकी है. पिछले कुछ दिनों से औसत 90 हजार मामले सामने आ रहे हैं. लेकिन अच्छी खबर ये है कि देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है. खुद स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से ऐसे आंकड़े जारी किए गए.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 7 राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और दिल्ली शामिल हैं. इन सातों राज्यों के साथ पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं. 

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image