निगम जोन 09 की टीम ने मोती महल दुकान को सीलबंद - टोटल लॉकडाउन के रायपुर जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करते की कार्यवाही


Report manpreet singh 

 RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 9 की टीम ने जोन के तहत आने वाले तेलीबांधा मुख्यमार्ग में मैग्नेटो माल के सामने स्थित मोती महल दुकान को टोटल लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने के आरोप में सील कर दिया। 

जोन 9 के जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय की अगुवाई एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता हरेन्द्र कुमार साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया, जोन सहायक राजस्व अधिकारी विजय शर्मा, जोन स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलीयारी की उपस्थिति में यह कार्यवाही की गई। जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री लवनिया ने बताया कि मोती महल दुकान को टोटल लॉकडाउन के रायपुर जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए खुला पाया गया। होटल के रसोईघर में होटल मालिक के निजी कर्मचारियों को कार्य करते पाया गया। यह देखने पर जोन 9 के जोन कमिश्नर श्री पाण्डेय के निर्देश पर जोन 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन की राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर तत्काल होटल के भीतर कार्य कर रहे होटल मालिक के सभी निजी कर्मचारियों को होटल से बाहर निकालते हुए ताला लगाकर होटल को सीलबंद करने की कार्यवाही की । 

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image