छत्तीसगढ़ राज्य के इन 09 जिलों में रहेगा लॉकडाउन, देखिए पूरी जानकारी


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। 2617 नए मामलों की पुष्टि हुई है।प्रदेश में हालात दिन ब दिन खराब होते नजर आ रही है। हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में लॉकडाउन लागाने का फैसला लिया गया है।

रायपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, सरगुजा, धमतरी, बालोद और कवर्धा में लॉकडाउन लागू किया गया है।

लॉकडाउन के दौरान कुछ जिलों में कुछ छूट दी गई है तो कुछ जगहों में सख्ती से लाकडाउन का आदेश जारी किया गया है। वहीं, रायपुर जिला प्रशासन ने भी सख्ती के साथ लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है।

प्रदेश के इन 9 जिलों में रहेगा लॉकडाउन

रायपुर- 21 सितंबर रात 9 बजे से 28 सितंबर तक लॉकडाउन

बेमेतरा- 13 सितंबर से 20 सितंबर तक लॉकडाउन

मुंगेली- 17 सितंबर से 23 सितंबर तक लॉकडाउन

दुर्ग- 20 सितंबर से 30 सितंबर तक लॉकडाउन

धमतरी- 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक लॉकडाउन

बालोद- 22 सितंबर से 30 सितंबर तक लॉकडाउन

कवर्धा- 14 सितंबर से आगामी आदेश तक लॉकडाउन

सरगुजा-21 सितंबर से 28 सितंबर तक लॉकडाउन

बिलासपुर- 22 सितंबर सुब​ह 5 बजे से 28 सितंबर तक रहेगा लॉकडाउन


मिले 2617 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 84234 हो गई है। इनमें से 36420 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 37489 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।

Popular posts
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी कोरोना पॉजिटिव
Image
वन विभाग के कार्यालयों में उप वन क्षेत्रपाल/वन पाल/ वन रक्षक से लिपकीय कार्य नही लिये जाने का फरमान जारी
Image
छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के आग्रह को मानते हूए सोमवार 25 मई से रायपुर में समस्त दुकानों को भी खोलने की अनुमति मिली,व्यापार का समय भी बढ़ा
Image
महिला कांस्टेबल ने साथ क्वारेंटीन होने BF को बनाया नकली पति, तभी आ पहुंची असली पत्नी फिर जो हुआ...
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
हाथी के गोबर से बनी इस चीज का सेवन आप रोज करते हो.. जाने कैसे
Image