नगर निगम के सभी 10 जोन के नगर निवेश, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर बाजारों का निरीक्षण कर, नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर 38 हजार से अधिक रुपए का जुर्माना लगाया


Report manpreet singh 

 RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन के नगर निवेश, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 3 सौ से अधिक लोगों पर कुल 38 हजार 380 रुपए का जुर्माना लगाया। 

  आज लॉकडाउन खुलने के बाद पहले दिन सुबह से ही नगर निगम के सभी 10 जोन की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ विभिन्न बाजारों में सुबह 6 बजे से घूमकर लगातार नियम तोडऩे वालों पर जुर्माना कार्यवाही जारी रखी । दोपहर 12 बजे तक नगर निगम की 10 जोन की लगभग 30 टीमें विभिन्न बाजारों में 300 से अधिक नियम तोडऩे जिनमें मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम नहीं मानने वाले मुख्य रूप से सम्मिलित है , पर 38 हजार 380 रू. का जुर्माना उन्हें चेतावनी देकर वसूल किया। यह कार्यवाही निरंतर सभी 10 जोन में बाजारों में निरंतर जारी है। सभी जोन की ओर से बाजारो में हैण्ड लाउडस्पीकर की सहायता से घूम-घूमकर लोगों से रायपुर जिला प्रशासन के नियमों का पालन करने, मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने आव्हान किया जा रहा है। नागरिकों से निरंतर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को जनजीवन एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर तरीके से रोकने सभी स्वास्थ्य नियमों का पूर्ण व्यवहारिक तरीके से बाजार में पालन करने एवं आवश्यक कार्य होने पर ही बाजार में आने का आव्हान रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन हेतु किया जा रहा है। आज सुबह से नगर निगम जोन 1 की टीम ने 17 लोगो पर 1700 रू. जुर्माना मास्क नहीं पहनने पर वसूला। जोन 2 की टीम ने जोन कमिश्नर के नेतृत्व में अभियान चलाकर मास्क नहीं पहनने वाले 48 लोगो से 4800 रू. जुर्माना किया। जोन 3 की टीम ने 22 लोगों पर 3600 रू. नियम तोडऩे पर जुर्माना किया। 

 वहीं जोन 4 की टीम ने 23 लोगो पर 2600 रू. नियम तोडऩे पर जुर्माना किया। जोन 5 ने 48 लोगों पर 5600 रू. जुर्माना नियम तोडऩे पर किया। जोन 6 की टीम ने आज सुबह अंतरराज्यीय बस टर्मिनल रावणभाठा के मैदान से सुबह 3 बजे से नियम विपरीत लगा लिये गये थोक सब्जी बाजार के थोक व चिल्हर लगभग 200 से अधिक सब्जी फल व्यवसायियों को वहां से पुलिस प्रशासन की टीम के सहयोग से हटाने की कार्यवाही की। जोन 6 कमिश्नर दिनेश कोसरिया ने बताया कि नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार आज सुबह 5 बजे से पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जोन 6 की नगर निवेश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमो ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल रावणभाठा के मैदान में सघन अभियान चलाकर 200 से अधिक थोक व चिल्हर सब्जी फल व्यवसायियों को वहां से उनके सामानो सहित हटाने की कड़ी कार्यवाही नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर रोकथाम हेतु की। वहां 1 नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करकमलों से नगर निगम रायपुर एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से सूडा द्वारा नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के लोकार्पण की प्रषासनिक तैयारियां जारी है। इसे देखते हुए वहां थोक चिल्हर सब्जी फल बाजार बस टर्मिनल मैदान में लगाने नहीं दिया जायेगा। इस संबंध में संबंधित थोक चिल्हर सब्जी फल व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दे दी गई। जोन 6 की टीम ने संतोषी नगर बाजार में सड़क बाधा के कारण व्यवसायी सुनील सिंह पर 2000 रू. सडक बाधा शुल्क लगाया। टिकरापारा नंदी चैक तरूण सब्जी बाजार संतोषी नगर में अभियान चलाकर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियम तोडने वालो से 5000 रू. जुर्माना चेतावनी देकर जोन 6 की टीम ने वसूला। जोन 7 ने मास्क नहीं पहनने वाले 38 लोगों से आज अभियान चलाकर 3750 रू. जुर्माना वसूला।

 इसी प्रकार जोन 8 की टीम ने आज मास्क नहीं पहनने पर 27 लोगों से 2700 रू. जुर्माना वसूला। जोन 9 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 85 लोगो से 5730 रू. जुर्माना किया। जोन 10 की टीम ने आज बिना मास्क घूम रहे 28 लोगों से 2800 रू. जुर्माना किया। अभियान सभी 10 जोनो में नगर निगम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर चलाया जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम प्रशासन के निर्देशानुसार निरंतर आगे भी जनस्वास्थ्य जागरूकता की दृष्टि से जारी रहेगा।

Popular posts
उत्तर प्रदेश के एक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र (Death certificate) जारी किया गया , जिसे आप भी देखे
Image
जुलाई में जीएसटी से कुल 87 हजार 422 करोड़ रुपये का राजस्व मिला
Image
समता और चौबे कॉलोनी में मिले कोरोना पॉजिटिव, निगम टीम ने प्रभावित क्षेत्रों को किया सेनेटाइज्ड
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
सिखों के पंचम गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के प्रकाश पर्व पर छत्तीसगढ़ विशेष की तरफ से बधाई एवं विशेष संकलित लेख
Image
हाथी के गोबर से बनी इस चीज का सेवन आप रोज करते हो.. जाने कैसे
Image
वफ्फ बोर्ड ने कब्रिस्तान में मैयत दफनाने के संबंध में जारी किये दिशा-निर्देश
Image
प्रदेश के गृह,पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दी मीडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Image
क्या थी काला पानी की सजा - भारत में आजादी के पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ और आजादी की मांग करने वालों को अंग्रेज सरकार काला पानी की सजा देती थी
Image
जस्सा को छोड़ने के मामले में जांच हुई पूरी, 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो सकती बड़ी कार्रवाई ---- जांच में सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जस्सा को छोड़ दिया था आबकारी और सट्टा की मामूली धारा लगा कर।
Image