गृह मंत्री बोले कानून सभी के लिए बराबर है, पुलिस को सख्त कदम उठाने कहा -रायपुर, क्वींस क्लब गोलीकांड मामले में 14 पर एफआईआर, 05 गिरफ्तार


Report manpreet singh 

#  गृहमंत्री जी का बड़ा बयान सामने आया है कि कानून सभी के लिए बराबर है इस ओर पुलिस को सख्त कदम उठाने कहा गया l 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, टोटल लॉकडाउन के बीच तेलीबांधा के वीआईपी रोड स्थित क्वींस क्लब में आयोजित बर्थडे पार्टी में युवती से छेड़छाड़ करने वालों को छोड़कर बाकी सबके खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया। छेड़छाड़ करने वाले युवकों के ग्रुप मे एक कद्दावर मंत्री के बेटे के भी शामिल होने की चर्चा है। मंत्री पुत्र को पूरे मामले से दूर रखा गया। उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।

पुलिस ने फायरिंग करने वाले, बर्थडे पार्टी में शामिल युवक-युवतियां, क्लब संचालक, मैनेजर, पार्टनर सहित 14 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है, इनमें से अधिकांश लोग दुर्ग-भिलाई के हैं। आरोपियों में से गोली चलाने वाले हितेश भाई पटेल को छोड़कर बाकी चार को सोमवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिला प्रशासन ने क्लब को सील कर दिया है।



क्लब संचालक और मैनेजर पर केस दर्ज

मामले में राजातालाब नूरानी चौक निवासी आफताब कुरैशी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने हितेश पटेल के खिलाफ अलग से हत्या की कोशिश करने पर धारा ३०७ के तहत अपराध दर्ज किया है। दूसरी ओर लॉकडाउन के बाद भी होटल में पार्टी करने की अनुमति देने और पार्टी करने के आरोप में पुलिस ने होटल के संचालक हर्षित सिंघानिया, चंपालाल जैन, नेहा जैन, मीनाली सिंघानिया, नमित जैन, होटल के मैनेजर सूरज शर्मा, फ्रंट मैनेजर संस्कार पाचे, असिस्टेंट मैनेजर करन सोनवानी सहित बर्थडे पार्टी में शामिल होने वाले अभिजीत कौर निरंकारी, ट्विकंल सिंह, अमित धवल, मीनल, राजवीर सिंह, हितेश भाई पटेल के खिलाफ महामारी एक्ट की धारा १८८, २६९ और २७० के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इनमें से पुलिस ने हितेश भाई पटेल, हर्षित सिंघानिया, सूरज शर्मा, संस्कार पाचे, हितेश पटेल और करन सोनवानी को गिरफ्तार किया गया था।

यह है मामला 

पुलिस के मुताबिक रविवार की रात क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इसके लिए एमजी रोड निवासी अमित धवल और मीनल ने कमरा नंबर 206 बुक कराया था। पार्टी में दुर्ग-भिलाई से अभिजीत कौर निरंकारी, टिंवकल सिंह, राजवीर सिंह आदि सहित हितेश भाई पटेल भी शामिल थे। देर रात होटल में रायपुर के भी कुछ युवक पहुंचे थे और कई लोग नशे में धुत थे।

इस दौरान एक युवती से छेड़छाड़ के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। लड़ते-झगड़ते युवक-युवतियां होटल के पोर्च में पहुंच गए। लड़ाई में युवक भारी पड़ गए। यह देखकर हितेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद रायपुर के युवक भाग निकले।

कड़ी कार्रवाई के निर्देश

लॉकडाउन के दौरान पार्टी का आयोजन करने और गोली चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान खुलेआम कानून का उल्लंघन किया जाना गंभीर अपराध है। कानून सभी के लिए बराबर है। पुलिस को सख्त कदम उठाने कहा गया है।

–ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री, बख्शा नहीं जाएगा

आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। इसमें संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में रायपुर एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।

–आनंद छाबड़ा आईजी रायपुर


 

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image