Report manpreet singh
RAIPUR chhattisgarh VISHESH : दिल्ली, देश में हत्या की वारदात थम नही रहा है। दिनो दिन अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। देश में जितनी बड़ी कानून बनाए जाए उतना ही कम है। लगातार यहां ऐसी घटनाएं देखने को मिल रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली के ख्याला इलाके में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां कुछ बदमाशों ने मिलकर सरेआम बीच सड़क पर एक 20 साल के युवक की चाकुओं से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए।
मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार वह अकेले रघुवीर नगर इलाके में रहता था। कुछ वर्ष पहले उसके माता पिता का निधन हो गया। जिसके बाद वह अकेला रहता था। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। फिलहाल ख्याला थाना पुलिस फरार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है जिससे बदमाशों का पता चल सके