जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया -- 21 सितम्बर से पर्यटकों के लिए खुलेंगे ताजमहल और आगरा किला


REPORT MANPREET SINGH  

RAIPUR CHHATTISGARH VISHESH : आगरा में विश्वप्रसिद्ध ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय किया गया है। यह जानकारी आगरा के जिलाधिकारी ने ट्वीट करके दी। आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ट्वीट करके बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितम्बर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा l  उल्लेखनीय है कि गत 17 मार्च को ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे। आगरा में ताजमहल और आगरा किला बंद है।

 इसके अलावा अन्य स्मारक खोल दिए गए हैं। एएसआई आगरा सर्किल की वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि ताजमहल और आगरा किला 21 सितंबर 2020 से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। इस संबंध में एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि ताजमहल और आगरा किले को 21 सितंबर से खोला जा रहा है लेकिन सीमित पर्यटकों को ही ताजमहल और आगरा किले में प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी की गई है। ताजमहल के गेट पर ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ की जाएगी। तापमान सही होने पर ही आगंतुकों को ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image