तैयार हो जाए मॉनसून का रौद्र रूप देखने - 24 घंटे में इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी







Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : ओडिशा, जम्मू-कश्मीर , लद्दाख, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप पर अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू -कश्मीर , लद्दाख, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा , दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान है।

अगले 24 घंटों के दौरान अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी ,केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आसार है। इसे देखते हुए मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिम राजस्थान में अधिक सक्रिय है, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्व मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कमजोर पड़ गया है। यह नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु में सक्रिय है।

सोमवार से मंगलवार तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छीटें पड़े

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image