स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा - कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर 77 प्रतिशत से अधिक हुई


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH :नई दिल्ली, देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर बेहतर होकर 77 प्रतिशत से अधिक हो गई है। अब तक इस संक्रमण से 30 लाख से अधिक रोगी ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 68 हजार 584 मरीजों को अस्पतालों से छुटटी दी गई।

 स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि स्वस्थ होने वालों की दर में लगातार सुधार हो रहा है। मंत्रालय ने कहा कि जुलाई के पहले सप्ताह से अगस्त के अंतिम सप्ताह तक संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या चार गुना से अधिक हो गई है। जांच, पहचान और उपचार की सरकार की रणनीति के कारण स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है और मृत्यु दर कम हुई है। इस समय देश में कोविड मृत्यु दर भी एक दशमलव सात-पांच प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 83 हजार 883 नये रोगी सामने आये। अब तक देश में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 38 लाख 53 हजार 407 तक पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों में अधिकांश रोगी महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश से सामने आए। इस समय देश में 8 लाख, 15 हजार 538 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटों में एक हजार 43 लोगों की कोविड से मृत्यु हुई। अब तक इस संक्रमण से 67 हजार 376 लोगों की मौत हो चुकी है।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image