हरसिंगार एक पुष्प देने वाला वृक्ष है, सदा प्रसन्न रहती हैं लक्ष्मी माता, इन फूलों से मिलती है समृद्धि


 Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : हरसिंगार एक पुष्प देने वाला वृक्ष है। इसका वृक्ष 10 से 15 फीट ऊँचा होता है। इस पर सुन्दर व सुगन्धित फूल लगते हैं। इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। यह पूरे भारत में पैदा होता है। यह पश्चिम बंगाल का राजकीय पुष्प भी है।हरसिंगार (पारिजात) का जिक्र कई प्राचीन ग्रन्थों में मिलता है। इसके फूल अत्यधिक सुगन्धित, छोटे पखुड़ियों वाले और सफेद रंग के होते हैं। फूल के बीच में चमकीला नारंगी रंग होता है। हरसिंगार का पौधा झाड़ीदार होता है।

कहते हैं कि श्रीकृष्ण भगवान रुक्मणि के लिए इस पौधे को इंद्रलोक से लेकर आए थे। इसे घर में लगाने से घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है।पारिजात वृक्ष की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी जिसे इंद्र ने अपनी वाटिका में रोप दिया था।

शिव पुराण के अनुसार, भगवान शिव समेत देवी मां पर हरसिंगार के फूलों से पूजन करने पर सुख-सम्पत्ति में वृद्धि होती है । लक्ष्‍मी की पूजा करने के दौरान यदि उन्‍हें ये फूल चढ़ाए जाएं तो वो बेहद प्रसन्न होती हैं। पूजा के लिए परिजात के उन्‍हीं फूलों का उपयोग किया जाता है, जो अपने आप ही झड़कर नीचे जमीन पर गिर जाते हैं। इन फूलों को पौधे से तोड़कर पूजा में नहीं चढ़ाया जाता।

जो भी मनुष्य श्री हनुमानजी के मंदिर में अथवा नदी के किनारे या किसी भी सामाजिक स्थल पर हरसिंगार के दो या दो से अधिक पौधे लगाता है, उसे एक लक्ष्य तोला स्वर्णदान के जितना पुण्य प्राप्त होता है और उसे जीवन भर श्री हनुमान जी की कृपा मिलती रहती है।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image