छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा “मोर बिजली ऐप” का निर्माण, उपभोक्ता मोबाइल द्वारा कर सकते हैं बिलों का भुगतान और ले सकते हैं विद्युत संबंधी अन्य जानकारियां


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : दुर्ग, कोविड-19 के इस दौर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए घर बैठे ही बिजली बिलों के भुगतान की सुविधा सहित विद्युत संबंधी अन्य जानकारियों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा “मोर बिजली ऐप” का निर्माण किया गया है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है, जिसे मोर बिजली लिखकर सर्च करके आसानी से डाऊनलोड किया जा सकता है। इसके अन्तर्गत उपभोक्तागण बिजली आफिस जाये बिना ही आनलाईन विद्युत संबधी कार्यों को घर बैठे ही कर सकतें है। पाॅवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी द्वारा निर्मित “मोर बिजली ऐप” के माध्यम से उपभोक्ता नवीनतम बिजली बिल का विवरण, बिजली बिल पैंमेंट की जानकारी, बिजली सप्लाई संबंधी षिकायत, बिल भुगतान का विवरण, बिजली बिल हाॅफ योजना में प्राप्त छूट की जानकारी, मींटर रीडिंग भेजने की सुविधा, बिजली खपत पैटर्न एवं टैरिफ (बिजली की दर) की जानकारी तथा प्रोफाइल एडिट की सुविधा ले सकते हैं। इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें केवल एक मोबाईल नंबर के माध्यम से एक से अधिक बी.पी.नंबरों को जोड़ा एवं हटाया जा सकता है और उन बी.पी. नंबरों की समस्त जानकारियां मोबाईल फोन पर देखी जा सकती है। इसके अलावा इस ऐप में फीडबैक देने की सुविधा, संपर्क साधने के लिए कस्टमर केयर नंबर भी है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री संजय पटेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के 08 लाख 55 हजार बिजली उपभोक्ताओं के लिए “मोर बिजली ऐप” अत्यंत ही सुविधाजनक है। अपने मोबाइल फोन से गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को डाऊनलोड कर उपभोक्तागण घर बैठे ही विद्युत संबंधी कार्यो का निपटारा कर सकते है। उन्होने सभी उपभोक्ताओं से “मोर बिजली ऐप” का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की है ताकि पाॅवर कंपनी द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उन्हे मिल सकें

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image