सिम्स में गूंजी किलकारी , कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : बिलासपुर, कोरोना संक्रमण का दौर एक ओर जहां मुश्किलों भरा है वहीं डॉक्टर्स के समर्पण और सेवाभाव के चलते राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। कोरोना काल की चुनौतियों के बीच सिम्स में डॉक्टर्स की देखरेख में शहर की कश्यप कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जिससे परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं। 

परिवार वालों का कहना है कि बच्चे के जन्म ने हम सबके उदास चेहरे को रोशन कर दिया है। परिवार के ही एक सदस्य राहुल वाधवानी ने बताया कि उनकी गर्भवती भाभी को 18 सितंबर को अचानक दर्द शुरू हो गया। इसके पहले 17 सितंबर को श्री राहुल के माता पिता की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, वे क्वारंटाइन थे। ऐसे समय में उन्होंने तुरन्त अपनी भाभी को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने बताया की बच्चे की धड़कन कम चल रही है तुरन्त ऑपरेशन करना पड़ेगा। श्री राहुल बताते हैं कि इतनी विषम परिस्थितियों में सिम्स के विशेषज्ञों ने 19 सितम्बर को सुरक्षित प्रसव कराया । स्वस्थ बच्चे को देखकर परिवार के सभी लोग प्रसन्न हैं। श्री राहुल ने बताया कि सिम्स के डॉक्टर तस्नीम और डॉक्टर बिडवेकर की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। सिम्स प्रबंधन और डॉक्टर्स की टीम की प्रशंसा करते हुए श्री राहुल कहते हैं कि इनके समर्पण एवं सेवाभाव के चलते ही बच्चे का सुरक्षित जन्म हो पाया है, हम सदैव इनके आभारी रहेंगे।

---

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image