नक्सलियों ने मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे आधा दर्जन वाहनों को किया आग के हवाले


 Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : राजनांदगांव, नक्सलियों ने उपद्रव मचाते हुए सड़क निर्माण में लगी आधा दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। मोहला थाना के परवीडीह और पारडी के बीच बन रहे पुल निर्माण में लगे वाहनों को बीती रात अज्ञात नक्सलियों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना को करीब डेढ़ दर्जन सशस्त नक्सलियों ने अंजाम दिया है।

सूत्रों का कहना है कि टीपागढ़ दलम और मोहला एलओएस ने संयुक्त होकर वारदात की है। बताया जा रहा है कि पुलिया निर्माण के लिए लगी वाहनों में टिप्पर, मिक्चर मशीन, पोकलेन, हाईवा को भी आग लगा दी। लंबे समय बाद नक्सलियों की इस इलाके में उपस्थिति सामने आई है।

इस संबंध में एसपी डी. श्रवण ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। नक्सलियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर की चावला कंट्रक्शन कंपनी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। नए पुल निर्माण से लोगों की आवाजाही बढऩे के डर से नक्सलियों ने आगजनी की।



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image