कंगना - आज मेरा घर टूटा है, कल उद्धव ठाकरे का घमंड टूटेगा


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : मुंबई, कंगना रनौत के घर के बाहर करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे. उन्होंने कंगना के सपोर्ट में नारे लगाए. BMC की कार्रवाई पर बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कहा कि जिस तरह से बीएमसी ने कंगना के घर को गिराया, वैसे ही लोग महाराष्ट्र सरकार को भी गिरा देंगे. BMC की कार्रवाई पर एक्टर अनुपम खेर ने कहा है कि किसी का घर इस बेरहमी से तोड़ना बिल्कुल गलत है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कंगना के ऑफिस में BMC की तोड़फोड़ को बदले की कार्रवाई कहा है. कंगना को सपोर्ट करते हुए टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने कंगना के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ”यकीनन, दुखद, दुखद, दुखद.” बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना ने ट्वीट कर कहा, ”ये मुंबई में क्या चल रहा है. बीएमसी को कम से कम इंतजार करना था.

BMC की कार्रवाई पर कंगना रनौत का ट्वीट- लोकतंत्र की मौत भारी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से निकलीं। कंगना के मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने से पहले वहां चाक-चौबंद चौकस कर दिए गए हैं. सुरक्षा इंतजामात के मद्देजर एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. फिलहाल वहां छावनी जैसा माहौल बन गया है. उनके ऑफिस में हो रही तोड़-फोड़ पर फिलहाल हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है.

कंगना रनौत ने अपने ऑफ‌िस में बीएमसी की ओर से की जा रही तोड़-फोड़ की तस्वीर शेयर की. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की तुलना बाबर की हुकूमत से की. कहा अगर मेरी प्रॉपर्टी गिरी तो राम मंदिर की तरह दोबारा वही निर्माण होगा.

कंगना ने वकील रिजवान सिद्दीकी को लेकर कपिल मिश्रा को जवाब दिया . कहा- हमारा धर्म और संस्कृति दूसरों के विचारों का सम्मान करना सीखाती है. मुंबई जाने से पहले कंगना रनौत ने अपना कोरोना टेस्ट कराया. इसमें उनके टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई. कंगना रनौत ने आज सुबह मंडी के अपने गांव से मुंबई के लिए निकलीं. वो चंडीगढ़ से मुंबई के लिए फ्लाइट लेंगी. मुंबई पहुंचने से पहले कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई और शिवाजी को किया याद. कंगना रनौत ने मुंबई के अपने घर की फोटो शेयर की है.

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image