मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अंधविश्वास के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला काट कर अपने कुलदेवता को चढ़ा दिया


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : सिंगरौली, मध्य प्रदेश में अंधविश्वास के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी का गला काट कर अपने कुलदेवता को चढ़ा दिया. जब इस मंजर को उसके बेटे ने देखा तो उसे भी धमकी दी कि यहां से भाग जा, नहीं तो तेरी भी बलि चढ़ा दूंगा.

मध्य प्रदेश में सिंगरौली के बसौड़ा गांव में अंधविश्वास के चलते एक पति बृजेश केवट ने अपनी पत्नी बिट्टी देवी की गला काट कर हत्या कर दी. असल में यह पूरा मामला अपने कुल देवता को प्रसन्न करने के चक्कर में हुआ लेकिन सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है इस पूरी वारदात का चश्मदीद गवाह और कोई नहीं बल्कि उसका खुद का बेटा है.

बेटे की मानें तो माता-पिता घर में कुल देवता की पूजा कर रहे थे और उसके बाद हम सब सो गए लेकिन रात में जैसे ही शोर-शराबा सुना तो बेटा बाहर निकला. वह माता-पिता के कमरे में गया जहां उसने माता-पिता को झगड़ते देखा. इस झगड़े में बीच-बचाव करने का बेटे ने प्रयास भी किया तो पिता ने बेटे से कहा कि तुम हट जाओ, नहीं तो तुम्हें भी मार दूंगा.

बेटे ने बताया कि हमारे घर में बकरे की पुजाई (बलि) होती थी. जब मैं बाहर निकला तो अंदर से दरवाजा बंद कर दिया गया था. पिता ने हत्या करने के बाद मां का शव और उसकी गर्दन को मिट्टी के नीचे दबा भी दिया था. जब बेटा रोने लगा और चिल्लाया तो पड़ोसी आ गए. सब लोग बाहर आए तो पुलिस वालों को फोन किया.

जैसे ही इस जघन्य हत्याकांड की खबर पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. खुद जिले के एसपी वीरेंद्र प्रताप सिंह पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू हुई. बारीकी से सबूतों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. पुलिस मान रही है कि यह पूरा जघन्य हत्याकांड अंधविश्वास के चलते हुआ है.

इससे पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में बेजुबान जानवरों के साथ-साथ नरबलि की खबरें आती रही हैं लेकिन यहां मध्य प्रदेश में अपनी ही पत्नी की नरबलि देने के बाद एक बार फिर अंधविश्वास की खबरों को बल मिला है.

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image