छत्तीसगढ़ मे होम आइसोलेशन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेकलिस्ट


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : कोविड-19 के अलाक्षणिक और हल्के लक्षण वाले मरीजों के होम आइसोलेशन में इलाज की व्यवस्था और जरूरी कार्यवाहियां सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों के लिए चेकलिस्ट जारी की है।

होम आइसोलेशन की व्यवस्था देख रहे सभी अधिकारियों को इसके अनुसार व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। चेकलिस्ट के अनुसार व्यवस्था व कार्यवाही पूर्ण किए जाने की जानकारी स्टेट कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को उपलब्ध कराने कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने चेकलिस्ट के साथ मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होम आइसोलेशन की आवश्यकता और मापदण्डों के अनुरूप शहरी क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था करें। इसके लिए कोरोना नियंत्रण के लिए काम कर रहे सभी कार्यक्रम अधिकारियों को होम आइसोलेशन के लिए जारी दिशा-निर्देशों व प्रपत्रों के संबंध में संवेदीकरण (Sensitization) किया जाना जरूरी है। होम आइसोलेशन की व्यवस्था और इसकी निगरानी के लिए सप्ताह में सातों दिन चौबीसों घंटे चलने वाले कॉल सेंटर एवं कंट्रोल रूम की जिला मुख्यालय और प्रमुख विकासखंडों में स्थापना के साथ ही कंट्रोल रूम प्रभारी का नाम और मोबाइल नम्बर जारी किया जाना है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को चेकलिस्ट के अनुसार होम आइसोलेशन के कार्य के लिए अलग-अलग चरणों में कार्य संपादन, कन्ट्रोल रूम एवं निगरानी कार्य के लिए नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों का ड्यूटी रोस्टर, प्रबंधन व समन्वय के लिए रैपिड एक्शन टीम के गठन तथा टीम लीडर के नाम व मोबाइल नम्बर सहित ड्यूटी रोस्टर जारी करना सुनिश्चित करने कहा l 

होम आइसोलेट होने वाले पॉजिटिव मरीजों को दिशा-निर्देशों व दवाईयों की खुराक के बारे में जानकारी वितरण के लिए तैयार कराने, जिला प्रशासन द्वारा होम आइसोलेटेड मरीज के घर से घरेलू अपशिष्ट के संग्रहण एवं इसके समुचित प्रबंधन के लिए अंतर्विभागीय चर्चा और इस कार्य के लिए ड्यूटी का निर्धारण भी करने कहा गया है।

विभाग ने होम आइसोलेशन वाले मरीजों की निगरानी व चिकित्सकीय कार्य के लिए नामांकित किए गए डॉक्टरों के संवेदीकरण व निजी चिकित्सकों को दायित्व सौंपे जाने की स्थिति में उनकी सहमति प्राप्त किया जाना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image