कार टेस्ट ड्राइव के लिए निकले थे और अचानक चलती कार में लग गई आग, सवारों ने कूद कर बचाई जा


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : ब्लॉक मुख्यालय गुंडरदेही से 7 किमी दूर ग्राम डंगनिया के पास चलती कार में आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग देख चालक व एक अन्य व्यक्ति ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

बालोद/ गुंडरदेही. ब्लॉक मुख्यालय गुंडरदेही से 7 किमी दूर ग्राम डंगनिया के पास चलती कार में आग लगने से हड़कम्प मच गया। आग देख चालक व एक अन्य व्यक्ति ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम 5 बजे की है। कार कंपनी के दो लोग हरियाणा से चेन्नई कंपनी की कार को ट्रायल के लिए लेकर निकले थे। जिसमें ग्राम डगनिया के पास पहुंचते ही अचानक तेज धुआं उठने लगा।

देखते ही देखते गाड़ी आग में तब्दील हो गई। कार में सवार एक व्यक्ति ने बताया कि यह कार ट्रायल वाली गाड़ी थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 55 टीसी 2008/96 हरियाणा से चेन्नई ट्रायल पर निकले थे। वहीं शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का अंदेशा कंपनी के कर्मचारियों ने जताया है। पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह से जल गया है।

मुख्य मार्ग जाम

चलती कार में आग लगने की घटना के बाद बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग में इस आगजनी को देखने भीड़ लग गई थी। जिसके कारण मुख्य मार्ग एक घंटे तक जाम रहा। पुलिस ने भीड़ नियंत्रित किया, तब जाकर यह मार्ग बहाल हुआ

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image