भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा कर कॉंग्रेस पर निशाना साधा

 


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक में शासन की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई श्री अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के पैसो को बेमतलब खर्च करने के मामले में कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसों से शहर के स्थाई समस्याओं को दूर करने के लिए खर्च किया जाना चाहिए। स्मार्ट सिटी से पूरे शहर में चैक चैराहो में जहां भी जगह मिले शौचालय एवं मूत्रालय का निर्माण किया जाना चाहिए। शहर के मध्य स्थित सड़क मालवीय रोड, कोतवाली, कालीबाड़ी चैक, पुलिस लाईन, आमापारा, आजाद चैक, सदर बाजार की मुख्य सड़कों को स्मार्ट सड़ बनाना चाहिए। सभी विद्युत खम्बो को हटाकर अंडर ग्राउण्ड बिजली के तार केबल लगाया जावे जिससे सड़के सुंदर व वायर विहीन दिखे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि अमृत मिशन के तहत सड़कों के किनारे स्थित तालाब/डबरियों का पाथवे सहित सौंदर्यीकरण करना चाहिए। अमृत मिशन के तहत बूढ़ातालाब व खारून नदी पर बनने वाला एस.टी.पी. क्यों इतने समय बाद भी पूरा नहीं हो पा रहा है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि मेकाहारा में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा 80 बिस्तर वेंटिलेटर युक्त कोविड कक्ष क्यों नहीं बन पा रहा है आज 05 माह बाद भी यह कक्ष नहीं बनना चिंताजनक है जबकि इस कक्ष की सबसे ज्यादा आवश्यकता अभी है। उन्होंने कहा कि इस निर्माण को 07 दिन में पूरा करवाकर 80 बिस्तर वेंटिलेटर युक्त कोविड कक्ष की सुविधा रायपुर की जनता को उपलब्ध कराये।

श्री अग्रवाल ने कहा कि शहर के मध्य टिकरापारा स्वीपर कालोनी व अन्य बस्तियों से हटाये जा रहे गरीब बस्ती वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना व अन्य योजनाओं के तहत वहीं पर मकान बनाकर दिया जाना चाहिए। ये सभी गरीब लोग शहर के मध्य काम में या नगर निगम के सफाई व्यवस्था में लगे हुए हैं इन्हें शहर से बाहर भेजने के इनकी पूरी दिनचर्या प्रभावित हो रही है व गरीब लोगों को रोजगार की समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है।

श्री अग्रवाल ने शहर के स्मार्ट सिटी के तहत योजना में वेंडर जोनो में लोगों को एक टाईप स्मार्ट गुमटी उपलब्ध कराने को कहा जिससे पूरे शहर में वेंडर जोन व्यवस्थित व एकरूप दिखे व शहर का सौंदर्य भी बढ़े।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image