रायपुर , कोरोना संक्रमित मरीजों के घर स्टीकर चिपकाना जिला प्रशासन ने अनिवार्य कर दिया


 Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर , कोरोना संक्रमित मरीजों के घर स्टीकर चिपकाना जिला प्रशासन ने अनिवार्य कर दिया है. इसके तहत अब जिले भर में जिन घरों से कोरोना मरीज मिले हैं उन मकानों के बाहर एक स्टीकर लगाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों को आगाह किया जा सके. इससे लोगों को इलाके में संक्रमण की जानकारी भी मिल जाएगी और वह खास एहतियात बरतेंगे. रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने जोनवार कार्यों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए हैं l 

स्टीकर से छेड़छाड़ तो होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने अपने निर्देशों में स्टीकर से छेड़छाड़ करने वालों पर खास सख्ती बरतने की बात भी कही है. स्टीकर को किसी भी प्रकार से हानि पहुंचाने वालों पर एपेडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. रायपुर कलेक्टर ने यह भी कहा है कि जिस क्षेत्र में अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान होती है वहां टेस्टिंग, काढ़ा कांट्रेक्टर टेसिंग तुरंत शुरू कराई जाए.

टेस्टिंग पर जोर 

बैठक में कलेक्टर भारतीदासन ने यह भी कहा कि जोन स्तर पर अधिक से अधिक परीक्षण किया जाए. जोनवार सैंपलिंग का लक्ष्य बनाकर कार्य करें, पॉजिटिव आए मरीजों के परिवहन के लिए तत्काल वाहन उपलब्ध कराई जाए.

सक्रिय मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए जरुरी व्यवस्था बनाया जाना है. बुजुर्ग, गर्भवती महिला और गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों की पूरी जानकारी रखी जाए. अन्य बीमारी के गंभीर मरीजों को चिकित्सा उपलब्ध कराना आवश्यक है.

सर्विलांस टीम को भी लोंगो के ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट का परीक्षण में आवश्यक रुप से करने को कहा है. कलेक्टर ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि संक्रमण से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें.

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image