पितृ तीर्थ पर पिंडदान, पितृ पक्ष में त्रिगया और श्राद्ध करने से पितरों का मिलता है आशीर्वाद, धन धान्य से भर जाता है घर


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : सनातन धर्म में मनुष्य के लिए 5 तरह के यज्ञ (ब्रह्मयज्ञ, पितृयज्ञ, देवयज्ञ, भूतयज्ञ और मनुष्ययज्ञ) करने का विधान बताया गया है. इन 5 यज्ञों के साथ ही मनुष्य के ऊपर तीन तरह के ऋण भी बताए गए हैं. इन तीनों ऋणों में से पितृ ऋण सबसे प्रमुख माना गया है. पितृ ऋण से मुक्ति पाने का सबसे उत्तम उपाय बिहार के गया में श्राद्ध-पिंडदान करना बताया गया है. इसके अलावा ओडिशा के जाजपुर और आंध्रप्रदेश के पीठापुरम में भी पितरों की संतुष्टि के लिए श्राद्ध किया जाता है. इसलिए इन तीनों को त्रिगया पितृ तीर्थ नाम से भी जाना जाता है.

ऐसा माना जाता है कि गयासुर नामक असुर ने ब्रह्मा जी को यज्ञ के लिए अपना शरीर दिया था. जिसके फलस्वरूप गयासुर नामक असुर के मुंह वाले हिस्से पर बिहार का गया पितृ तीर्थ, नाभि वाले हिस्से पर जाजपुर का पितृ तीर्थ और गयासुर के पैर वाले हिस्से पर राजमुंदरी का पीठापुरम पितृ तीर्थ है.

गया तीर्थ के बारे में कहा जाता है कि गयासुर नामक एक अत्यंत पराक्रमी असुर था. कालांतर में यह गयासुर नामक असुर लोगों की भलाई के लिए ब्रह्मा जी के कहने पर अपना शरीर यज्ञ के लिए दिया था. ब्रह्मा जी ने सबसे पहले गया को श्रेष्ठ तीर्थ मानकर यज्ञ किया था.

ओडिशा का जाजपुर नाभि गया क्षेत्र माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि ब्रह्मा जी के कहने पर गयासुर ने यज्ञ के लिए जब अपना शरीर दिया था तो इसी जगह पर उसकी नाभि थी. यहां का मुख्य कर्म श्राद्ध और तर्पण है.

आंध्रप्रदेश के पीठापुरम को मूल रूप से पिष्टपुरा कहा जाता है. यज्ञ के लिए शरीर देने पर पीठापुरम में ही गयासुर का पैर था. इसलिए इसे पद गया नाम से भी जाना जाता है. पीठापुरम त्रिगया क्षेत्रों में से एक है.

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image