बिलासपुर सिम्स यानि छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रभारी डीन डॉ तृप्ति नागरिया होंगी, अंबिकापुर मेडिकल कालेज में भी प्रभारी डीन किये गये नियुक्त, जारी हुआ आदेश


 Report manpreet singh 

 RAIPUR chhattisgarh VISHESH : बिलासपुर सिम्स यानि छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रभारी डीन डॉ तृप्ति नागरिया होंगी। राज्य सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ तृप्ति नागरिया अभी रायपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज में पदस्थ थी।सिम्स के डीन पीके पात्रा को रायपुर वापस भेज दिया गया है। वो रायपुर के मेडिकल कालेज में संचालक सह प्राध्यापक के तौर पर काम करेंगे।

आपको बता दें कि 21 सितंबर को ही मुख्यमंत्री ने सिम्स की अव्यवस्थाओं पर कड़ा एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से सिम्स के डीन डॉ पीके पात्रा को हटाने का आदेश दिया था, वहीं बिलासपुर जिला अस्पताल से सिविल सर्जन को भी हटाने का निर्देश दिया गया था।इसके साथ ही अंबिकापुर मेडिकल कालेज में पदस्थ डॉ रमणेश मूर्ति को अंबिकापुर मेडिकल कालेज का प्रभारी डीन बनाया गया है

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image