छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना पेशेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है - संक्रमित होने के बावजूद राजधानी की सड़कों पर घूमने पर कार्रवाई की गई, महामारी अधिनियम के तहत डीडी नगर थाने में केस दर्ज


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना पेशेंट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संक्रमित होने के बावजूद राजधानी की सड़कों पर घूमने पर कार्रवाई की गई है । महामारी अधिनियम के तहत डीडी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। रायपुर शहर में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लोग बाहर घूम रहे हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन को गलत जानकारी देकर अस्पताल जाने से बच रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब पुलिसिया कार्रवाई कर उनकी तलाश की जा रही है।

अब डीडी नगर इलाके में ऐसे ही संक्रमित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने प्रशासन को गुमराह किया और छुपते रहे। दूसरों को भी संक्रमित करने का जोखिम पैदा किया। इन संक्रमितों की तलाश जारी है।

बीते 24 घंटे में रायपुर से 1015 लोग संक्रमित मिले हैं। 278 लोगों की सिर्फ रायपुर से मौत हो चुकी है। प्रदेश में 588 संक्रमित लोगों की जान अब तक जा चुकी है। इस वक्त रायपुर के 11371 लोग कोरोना संक्रमण का इलाज करवा रहे हैं।

नगर निगम के जोन पांच के कर्मचारी संजय कुमार बघेल ने लापरवाही करने वालों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इनमें आशीष शर्मा और ओंकार देवांगन नाम के लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। दोनों को नगर निगम की तरफ से कहा गया कि निरंतर संक्रमितों से संपर्क कर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होने कहा गया लेकिन इन्होंने अपना पता छिपाकर मोबाइल फोन पर झूठी जानकारी देकर गुमराह किया। आशीष तो मनमानी करते हुए दुर्ग तक चला गया था। ओंकार देवांगन को भी जब टीम लेने पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला।अब इनकी तलाश और परिवार के लोगों से संपर्क करके की जा रही है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।


 

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image