पहले हिंदी मीडियम बोलकर किया अपात्र - अब इंटरव्यू में बुलाया अभ्यर्थी को, इंग्लिश मीडियम स्कूल व्याख्याता भर्ती में बड़ी गड़बड़ी


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : राजनांदगांव, शिक्षा विभाग द्वारा अपात्र शिक्षक को इंग्लिश मीडियम में जीवविज्ञान विषय का व्याख्याता बनाने के लिए इंटरव्यू में बुलाने का मामला आया है। शिक्षा विभाग द्वारा अपात्र शिक्षक को इंग्लिश मीडियम में जीवविज्ञान विषय का व्याख्याता बनाने के लिए इंटरव्यू में बुलाने का मामला आया है। सर्वजनहित समिति के अध्यक्ष अशोक फडऩवीस ने शिकायत करते हुए कहा है कि विभाग ने 11 मई को अपनी सूची में हिंदी माध्यम से स्कूली शिक्षा लेने पर अपात्र किया था और अब 15 सितम्बर को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। सर्वजनहित समिति के अध्यक्ष फडऩवीस के पास अपात्र शिक्षक की शिकायत दस्तावेज के साथ कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा व जिला शिक्षा अधिकारी को कर सम्पूर्ण मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने कहा है।

मंगाए थे शिक्षकों से भी आवेदन 

फडऩवीस ने बताया कि नगर निगम के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में पढ़ाई कराने विभिन विषयों के लिए विभागीय और बाहरी लोगों की भर्ती करने टीचरों की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया अपनाई गई जिसमें शुद्ध रूप से इंग्लिश मिडियम से स्कूली पढ़ाई की हो उन्हें ही आवेदन करना है। इसके पूर्व विभाग ने प्रतिनियुक्ति के लिए अपने शिक्षकों से आवेदन मंगवाए।

इंटरव्यू के बाद बनी थी पात्रों की सूची 

बकायदा इंटरव्यू लिया गया और पात्रों की सूची बनी। उन्होंने कहा कि इसमे शिक्षा विभाग ने शिक्षक के आवेदन को अपात्र माना क्योंकि उक्त शिक्षक की प्रारंभिक स्कूली शिक्षा शुद्ध रूप से देवानंद जैन शिक्षा मंदिर में हुई है, जहां हिंदी माध्यम से ही पढ़ाई होती है। शिकायत में कहा गया है कि इस मामले की जांच कर गलत तरीके से इंटरव्यू के लिए आमंत्रित करने वालों पर कार्रवाई की जाए

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image