रिया चक्रवर्ती आज भेजी जाएंगी भायखला महिला जेल - एनसीबी सेल में कटी रिया चक्रवर्ती की बीती रात


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को तीसरे दिन पांच घंटे की पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। रात करीब 8 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, रात 10:30 बजे तक चली सुनवाई के बाद रिया की जमानत याचिका कोर्ट ने नामंजूर कर दी। इसके चलते मंगलवार रात उन्हें एनसीबी सेल में रहना पड़ा। बुधवार को भायखला महिला जेल भेजा जाएगा।

एनसीबी के मुताबिक, रिया से पूछताछ में मिली जानकारी से साफ है वह ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा थीं। वह भाई शौविक से ड्रग्स मंगाती थीं। रिया ने ज्यादातर आरोपों को कबूल कर लिया है, लेकिन खुद के ड्रग्स लेने की बात नहीं मानी है। उनके पास कोई ड्रग नहीं मिला है। इससे पहले एनसीबी के डीडीजी मुथा अशोक माथुर ने कहा कि रिया के खिलाफ पुख्ता सुबूत हैं। हम उनकी रिमांड नहीं मांगेंगे लेकिन जमानत याचिका का विरोध करेंगे।

गिरफ्तारी के बाद रिया की सायन अस्पताल में मेडिकल और कोरोना जांच कराई गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में यह 10वीं गिरफ्तारी है। एनसीबी रिया के भाई शौविक, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा व घरेलू सहायक दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर चुकी है। यह सभी नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में हैं।

19 घंटे की पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी l एनसीबी ने रिया से तीन दिन तक 19 घंटे पूछताछ की। एनसीबी ने रिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 20(बी), 27(ए), 28 और 29 के तहत केस दर्ज किया है। सेक्शन 8-सी के तहत प्रतिबंधित दवाओं को गैरकानूनी तरीके से खरीदने और इस्तेमाल करने पर 10 साल की सजा का प्रावधान है। वहीं, 20 बी में गांजे का ट्रांसपोर्ट करना, 27 के तहत ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करना और फाइनेंस करना है। धारा 28 गैरकानूनी कार्य करना और 29 अपराधिक साजिश का मामला है।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ चल रही थी। वहीं उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया जा चुका है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था। मादक पदार्थ के मामले के अलावा चक्रवर्ती राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप का भी सामना कर रही हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा धन शोधन से जुड़े मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है।


 

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image