PRSU ने जारी किया उत्तर पुस्तिका का प्रारूप, अब विद्यार्थियों को नहीं जाना पड़ेगा परीक्षा केंद्र - इस लिंक पर डाउनलोड करें आंसर शीट






Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिका का प्रारूप जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और देने परीक्षा केन्द्रों में बुलाए जाने के मामले को उच्च शिक्षा विभाग ने संज्ञान में लिया था। इसे सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी की गई गाइडलाइन का इसे उल्लंघन बताया था। जिसके चलते उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई थी।

अब वही पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिका का प्रारूप जारी कर दिया है। अब विद्यार्थियों को महाविद्यालय एवं परीक्षा केंद्र में आने की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.prsu.ac.in तथा www.prsuuniv.in पर अपलोड किया जाएगा। प्रश्न पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में परीक्षार्थी समीपस्थ महाविद्यालय से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर पुस्तिका के रूप में परीक्षार्थी को सामान्य A4 साइज पेपर अधिकतम 32 पर उत्तर लिखने के लिए उपयोग किया जाना है।

परीक्षार्थी द्वारा उत्तर पुस्तिका का मुख्य पृष्ठ विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जाएगा प्रिंट करने में असुविधा हो तो मुख्य पृष्ठ का प्रारूप A4 साइज के पेपर पर स्वयं भी पेन से बना सकते हैं। परीक्षार्थी अपनी अंतिम परीक्षा समाप्ति उपरांत 5 दिवस के अन्दर समस्त उत्तर पुस्तिकाओं को एक साथ बंद लिफाफा में परीक्षा केंद्र को डाक, कोरियर, स्पीड पोस्ट से प्रेषित करें एवं पावती रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय आदेश

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image