देर रात गोलियों की आवाज से दहला राजधानी का VIP रोड स्थित क्वीनइंस क्लब - पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, लॉकडॉउन में राजधानी का सबसे पॉश और व्हीआईपी इलाक़े में मौजुद एक क्लब में बर्थडे पार्टी के बाद पार्किंग को लेकर उपजे विवाद में हवाई फ़ायरिंग ने सबको चौंका कर रख दिया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत कई दिग्गजों के आवास मौलश्री विहार और विधायकों के निवास के बीचों बीच मौजुद क्वींस क्लब में लॉकडाउन के दौरान पार्टी कैसे आयोजित हुई यह सवाल सबसे बड़ा है। हवाई फ़ायर करने वाले युवक को सीएसपी नसर सिद्दकी और स्टाफ़ ने तत्काल पहुँच कर हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर यह जानकारी बताई जा रही है कि क्वींस क्लब में बर्थडे पार्टी का आयोजन था और उस दौरान पार्किंग को लेकर विवाद हुआ जिस पर भिलाई निवासी हितेश पटेल ने गोली चला दी।गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस ने मौक़े पर पहुँच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पर सबसे अहम सवाल यही है कि क्वींस क्लब में आख़िर पार्टी इस लॉकडॉउन में कैसे आयोजित हो गई। एक ऐसा लॉकडॉउन जिसमें परिंदा तक बग़ैर प्रशासन की मर्ज़ी के पर नही हिला सकता वहांपॉश और संवेदनशील इलाक़े में पार्टी का आयोजन कैसे हुआ इसे लेकर सवाल हैं पर पंक्तियों के लिखे जाने तक जवाब नहीं मिल पाया 

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image