ऐसे आंकड़े कि शर्म से देशवासियों के सिर झुक जाए -- देश में दहेज प्रताड़ना से हर घंटे 01 लड़की की मौत, हर 16 मिनट पर 01 रेप , हर चार घंटे में 01 महिला की तस्करी, 2-3 दिनों में 01 लड़की पर एसिड अटैक: NCRB


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : यूपी के हाथरस  में हुए गैंगरेप  ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस घटना के बाद एक बार फिर देश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.इस मामले के तुरंत बाद ही नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो  ने ‘क्राइम इन इंडिया’ 2019 रिपोर्ट जारी की है.

एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों ने स्पष्ट तस्वीर पेश करती है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध कितने सामान्य है.



एनसीआरबी (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर 16 मिनट में एक महिला के साथ बलात्कार होता है. हर चार घंटे में एक महिला की तस्करी की जाती है और हर चार मिनट में एक महिला अपने ससुराल वालों के हाथों क्रूरता का शिकार होती है.

साल 2019 में अब तक दर्ज मामलों के मुताबिक भारत में औसतन रोजाना 87 रेप के मामले सामने आ रहे हैं. इस साल के शुरुआती नौ महीनों में महिलाओं के खिलाफ अबतक कुल 4,05, 861 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं.

हर घंटे दहेज के कारण एक मौत

एनसीआरबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 2019 तक भारत में हर 1 घंटे 13 मिनट में एक महिला दहेज के कारण मौत के घाट उतार दिया जाता है. इतना नहीं 2-3 दिनों में एक लड़की पर एसिड अटैक का शिकार होती है.

अपने ही करते हैं महिलाओं के साथ क्रूरता

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज इन मामलों में से अधिकांश ‘पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता’ (30.9 प्रतिशत) के मामले हैं, इसके बाद उनकी ‘शीलता का अपमान करने के इरादे से महिलाओं पर हमले’ (21.8 प्रतिशत), ‘महिलाओं के अपहरण’ (17.9 प्रतिशत) के मामले दर्ज हैं.

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image