न्यूज पब्लिशर्स को कंटेंट के लिए पैसे देगा गूगल - अगले तीन साल में 01 अरब डॉलर देने का प्लान


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : नई दिल्ली, गूगल न्यूज पब्लिशर्स के कंटेंट के लिए पैसे नहीं देता है. लेकिन अब इसने पब्लिशर्स को इसकी कीमत अदा करने का प्लान बनाया है. अगले तीन साल में गूगल दुनिया भर में पब्लिशर्स को उनके कंटेंट के लिए 1 अरब डॉलर देगा. गूगल जिन देशों के पब्लिशर्स को उनके कंटेंट के लिए कीमत अदा करेगा, उनमें भारत भी है.

न्यूज पब्लिशर्स गूगल से लंबे समय से अपनी खबरों के लिए उससे कीमत अदा करने की मांग करते रहे हैं. इस मामले में यूरोपीय देशों के पब्लिशर्स आगे रहे हैं. गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि जल्दी ही गूगल का नया प्रोडक्ट गूगल न्यूज शोकेस जर्मनी में लॉन्च किया जाएगा. जर्मनी में गूगल ने Der Spiegel, stern, Die Ziet और ब्राजील में Folha de S.Paulo,Band and Infobae समेत कई अखबारों के साथ करार किया है. गूगल भारत, बेल्जियम, नीदरलैंड और कुछ देशों में न्यूज पब्लिशर्स से करार करेगा. अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, ब्राजील, कनाडा और जर्मनी के 200 पब्लिशर्स ने गूगल के साथ करार किया है. पिचई ने कहा है कि गूगल अपनी इस पहल से दुनिया भर की हाई-क्वालिटी कंटेंट को पेश कर सकेगा.

गूगल की इस योजना का स्वागत किया है. लेकिन यूरोपियन पब्लिशर्स काउंसिल यानी गूगल की इस योजना की आलोचना की है. यूरोपियन पब्लिशर्स काउंसिल का कहना है कि गूगल एक नया प्रोडक्ट लॉन्च कर अपने नियम और शर्तें थोपेगा. यूरोपियन पब्लिशर्स काउंसिल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एंजेला मिल्स ने कहा कि इस प्रोडक्ट की वजह से पब्लिशर्स और गूगल के बीच वाजिब सौदेबाजी की संभावना खत्म हो जाएगी. News UK, The Guardian, Pearson और The newyork Times यूरोपियन पब्लिशर्स काउंसिल के सदस्य हैं.

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
कोरोना के बढ़ते मामलों को देख ….कोविड अस्पतालों में ICU व ऑपरेशन थिएटर संचालन के निर्देश
Image