राजधानी रायपुर मे इस बार दशहरा में 10 फीट तक के रावण के पुतलों का होगा दहन


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, कारोंना संक्रमण ने दशहरा में भी खलल डाला है। इस बार रावण दहन में सख्त नियम बनाए गए हैं। इसके मुताबिक सिर्फ 10 फीट तक के रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण की मनाही रखी गई है। पुतला दहन कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने में मनाही रखी गई है।

डब्लूआरएस मैदान, रावणभाठा और बीटीआई ग्राउंड पर सांकेतिक रावण दहन की तैयारी है, जिसमें बहुत छोटे आकार के पुतले को जलाया जाएगा। कुछ समितियों ने तो इस बार रावण दहन करने से ही मना कर दिया है। हर वर्ष आश्विन मास में कृष्ण पक्ष के दसवें दिन दशहरा उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू होगी। वहीं 25 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाना है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उपाय के चलते मार्च से सितंबर तक सभी त्यौहार व पर्व शासन के नियमों का पालन करते हुए मनाए गए। हाल ही में कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने नवरात्रि के लिए 29 बिंदुओं पर नियम जारी किया था। दशहरा किस तरह मनाया जाए, इसे लेकर प्रशासन ने बुधवार को शहर की कई बड़ी समितियों को बुलवाया। कंट्रोल रूम में इस बैठक में शहर के एडीएम और एएसपी शामिल हुए। बैठक में दशहरा उत्सव को लेकर चर्चा की गई, जिसमें समितियों के मत अलग-अलग रहे। कुछ समितियों ने तो साफ कह दिया कि वे उत्सव नहीं मनाएंगे।



Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image