नए नियमों के साथ 15 अक्टूबर से खुलेंगे देश के तमाम सिनेमा हॉल व मल्टीप्लेक्स, SOP जारी: जावड़ेकर


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : तमाम एहतियातों व सावधानियों के साथ देश भर के सिनेमा घरों, थियेटरों व मल्टीप्लेक्स को खोलने की अनुमति दे दी गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को जानकारी दी कि 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स खोल दिए जाएंगे और इसमें केवल 50 फीसद लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। गृह मंत्रालय के निर्णय के अनुसार, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स 15 अक्टूबर से खुलेंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह से सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इसके लिए SOP की घोषणा कर दी है। 



थियेटरों को हर शो के बाद सैनिटाइज किया जाएगा और यहां काम करने वाले स्टाफ को हैंड ग्लव्स, पीपीई किट और बूट उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने थियेटरों के भीतर तापमान का भी जिक्र किया और कहा कि 23-30 डिग्री सेल्सियस तक ही रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि थियेटरों में उचित वेंटीलेशन की व्यवस्था आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी के बाद 22 मार्च से देशभर में सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया ताकि संक्रमण न फैले। 6 महीने के बाद अब इन्हें खोलने की अनुमति दी गई है। 

दी गई जानकारी के अनुसार, कोरोना के संदर्भ में लोगों को जागरुक करने के लिए एक मिनट की फिल्म या अनाउंसमेंट शो के पहले और मध्यांतर के पहले और बाद में दिखाना अनिवार्य है। सभी जगह टिकट की ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के लिए लोगों के बीच जागरुकता फैलाने को लेकर एक मिनट का शार्ट फिल्म शो के पहले और बाद में दिखाया जाएगा

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image