नौकरी लगाने के नाम पर दो भाइयों ने ठगे 3.5 लाख रुपए - दोनों आरोपी भाइयों ने फर्जी मार्कशीट से हासिल की शिक्षाकर्मी की नौकरी, 12 साल से ले रहे हैं वेतन


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो सगे भाइयों ने एक युवक से 3.5 लाख रुपए ठग लिए। बताया जा रहा है कि आरोपी दोनों भाई शिक्षाकर्मी हैं और रायपुर में पदस्थ हैं। युवक का यह भी आरोप है कि दोनों भाइयों ने फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल की है  lअब करीब 12 साल बाद गरियाबंद एसपी से शिकायत की गई। इस पर आरंग थाने में मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद में फिंगेश्वर के रजकट्‌टी गांव निवासी थानूराम साहू बेरोजगार था। साल 2008 में पड़ोसी गांव पत्थर्री निवासी भाइयों भेखलाल साहू व खेमलाल साहू की शिक्षाकर्मी के पद पर नौकरी लगी।

आरोप है कि दोनों भाइयों ने थानूराम को ऊंची पहुंच होने का झांसा दिया और सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर थानूराम ने कर्ज से रुपयों का जुगाड़ कर 3.5 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी।थानूराम का कहना है कि वह रुपए लौटाने की बात करता तो आरोपी टाल जाते। इस पर उसने गांव में पंचायत बुलाई। इसमें दोनों भाइयों ने रुपए लेने की बात स्वीकारी और किस्तों में लौटाने को तैयार हो गए। हालांकि फिर भी रुपए नहीं दिए और दोबारा बुलाई गई पंचायत में थानूराम को पहचानने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत ने पुलिस में जाने की सलाह दी।

थानूराम ने दोनों भाइयों पर फर्जी मार्कशीट और अनुभव प्रमाणपत्र से नौकरी करने का भी आरोप लगाया है lआरोप है कि दोनों भाइयों ने फर्जी डॉक्यूमेंट लगाकर शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 में नौकरी हासिल की। इसके बाद 12 साल से वेतन ले रहे हैं और सरकार से धोखाधड़ी की है। थानूराम ने नौकरी के दौरान लगाई गई मार्कशीट और इंटरनेट से निकाली दोनों भाइयों की मार्कशीट की कॉपी भी पुलिस को सौंपी है।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image