आज भी बरकरार है रेखा की खूबसूरती - हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 66 साल की हो चुकी हैं


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : मुंबई, रेखा 10 अक्तूबर, 1954 को चेन्नई में जन्मीं साउथ के मशहूर एक्टर रहे जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं। बचपन से ही रेखा को फिल्मी माहौल मिला। 1966 में अपने करियर की शुरुआत करने वालीं रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा।



हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 66 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी खूबसूरती अब भी बरकरार है। उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वालीं रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म ‘रंगुला रत्नम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।



रेखा ने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें से कुछ फिल्म B ग्रेड भी रहीं। रेखा ने अपने हिंदी करियर की शुरुआत ‘सावन भादो’ फिल्म से की थी। यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी।

रेखा वो खूबसूरत अदाकारा हैं, जिनको लेकर बॉलीवुड में कई तरह की अफवाहें हैं। किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं वो? उम्र के इस दौर में भी क्यों अकेली रहती हैं वो। तमाम अटकलें लगाई जाती रहती हैं, लेकिन रेखा हमेशा से ही बिना किसी बात की फ्रिक किए बिंदास रही हैं। बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती हमेशा चर्चा का विषय रही है।



पारिवारिक स्थिति ठीक ना होने के कारण रेखा ने कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में रेखा ने तमिल की कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। बॉलीवुड में रेखा को ‘कामसूत्र’ जैसी इरॉटिक फिल्मों का हिस्सा भी बनना पड़ा। रेखा ने अपने करियर में रेखा ने करीब 175 हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है जिनमें ‘खूबसूरत’, ‘खून भरी मांग’, ‘खून और पसीना’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘उमराव जान’ शामिल हैं। 



रेखा को तीन बार फिल्मफेयर और एक बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। रेखा पद्मश्री से सम्मानित भी हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी रेखा आज भी खूबसूरती और अपने निराले अंदाज से हर किसी को टक्कर देती हैं। वहीं न सिर्फ पुरानी पीढ़ी बल्कि आज की युवा पीढ़ी भी रेखा को काफी पसंद करती है।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image