कोविड टेस्ट के लिए निकले डॉक्टर ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान - दुर्ग जिले में कोरोना से 6 लोगों की मौत


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : दुर्ग जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को जिले में फिर 6 लोगों की कोरोना से जान चली गई। वहीं 373 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। दुर्ग जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार को जिले में फिर 6 लोगों की कोरोना से जान चली गई। वहीं 373 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। मरने वालों में तीन लोग भिलाई खुर्सीपार क्षेत्र के हैं। जिले में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 385 लोग जान गवां चुके हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद नए संक्रमण के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में कोरेाना मरीजों का आंकड़ा 12 हजार के करीब पहुंच गया है। जिसमें स्वस्थ होने वाली मरीजों की संख्या 8987 है। तीन हजार से ज्यादा एक्टिव मरीजों का जिले के अलग-अलग कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

कोरोना से इनकी हुई मौत 

कुम्हारी में रहने वाले 20 साल के युवक की एम्स रायपुर में, खुर्सीपार जोन-2 में रहने वाली 63 साल की बुजुर्ग महिला की बीएसपी के सेक्टर-9 हॉस्पिटल में, दुर्ग में रहने वाली 71 साल की बुजुर्ग की बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में, खुर्सीपार में रहने वाली 66 साल की बुजुर्ग महिला की सेक्टर-9 हॉस्पिटल में, खुर्सीपार में रहने वाले 82 साल के बुजुर्ग की बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में मौत हो गई। कोहका में रहने वाले 63 साल के बुजुर्ग को मृत अवस्था में बीएम शाह अस्पताल लाया गया। मृतक की जांच करने पर कोरोना पॉजिटिव निकला।

कोविड टेस्ट के लिए निकले डॉक्टर ने की आत्महत्या

भिलाई के सुपेला रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार को सेक्टर-4 निवासी बीएमएस डॉक्टर ऋषि कुमार साहू ने ट्रेन के सामने लेटकर जान दे दी। मालगाड़ी के ड्राइवर ने गाड़ी को थोड़ी दूर पर रोका लेकिन बॉडी करीब 50 मीटर तक घिसटा गया। पुलिस मौके पर पहुंची मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। सुपेला पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर 12.40 बजे की है। सेक्टर-4 निवासी ऋषि कुमार साहू (45 वर्ष) घर से टेस्ट कराने के लिए निकले थे। टेस्ट कराने के बाद घर लौट रहे थे। सुपेला क्रासिंग के पास बाइक को खड़ी किया। प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक दुर्ग से रायपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने बैठ गए। जब ट्रेन पास पहुंची तो वह लेट गया।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image