अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव, पत्नी मेलानिया भी चपेट में


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक होप हिक्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. वहीं उनके संपर्क में आने से राष्ट्रपति भी पॉजिटिव हो गए हैं। जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया क्वारंटीन हो गए हैं.कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका से अब बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  भी अब इसकी चपेट में आ गए हैं.शुक्रवार सुबह डोनाल्ड ट्रंप  ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. टेस्ट रिजल्ट आने के बाद दोनों को ही क्वारनटीन कर दिया गया है.

आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी शुक्रवार को ही कोरोना की चपेट में आई थीं. इसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा था कि होप हिक्स के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मैंने और मेलानिया ने भी टेस्ट करवाया है.अब अगले 14 दिनों तक डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया को क्वारनटीन ही रहना होगा, अगले एक हफ्ते के बाद उनका फिर से कोरोना टेस्ट किया जाएगा.राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, ‘होप हिक्स, जो एक बिना किसी ब्रेक के इतनी मेहनत कर रही हैं, उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. भयानक! प्रथम महिला और मैं कोरोना जांच परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी बीच, हम अपने आपको क्वारंटीन कर रहे हैं.’

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित सब्जी मंडी मे, टमाटर चोरी करते 2 पुलिस वाले कैमरे में कैद, सस्पेंड
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image