राहुल गांधी वीआईपी किसान हैं, ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं - स्मृति ईरानी


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : गांधीनगर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘‘वीआईपी किसान’’ बताया. फोटोग्राफ में राहुल गांधी केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब में कांग्रेस की रैली में ट्रैक्टर पर गद्देदार सीट पर बैठे दिखे, जिसके बाद ईरानी ने उन पर तंज कसा. तीन कृषि कानूनों के विरोध में गांधी कांग्रेस शासित उत्तरी राज्यों में ‘खेती बचाओ यात्रा’ नाम से कई ट्रैक्टर रैलियां कर रहे हैं.

2019 के लोकसभा चुनावों में अमेठी से गांधी को हराने वाली ईरानी ने यहां कहा, ‘‘वह ट्रैक्टर पर भी सोफा लगाकर बैठते हैं. उनकी तरह का वीआईपी किसान कभी भी उस प्रणाली का समर्थन नहीं कर सकता जो छोटे और हाशिए के किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्त करने के लिए बना है.’’

गुजरात बीजेपी मुख्यालय में संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय कपड़ा और महिला तथा बाल विकास मंत्री ने गांधी पर उनके इन बयानों के लिए प्रहार किया कि सत्ता में आते ही वह विवादास्पद कानूनों को रद्द कर देंगे. बीजेपी नेता ने दावा किया, ‘‘सत्त्ता में आने का उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा.’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘संसदीय परंपराओं का सम्मान करना उनकी प्रकृति में नहीं है’’ क्योंकि कांग्रेस शासित संप्रग सरकार में उन्होंने एक अध्यादेश (दोषी सांसदों को बचाने) को फाड़ दिया था. ईरानी ने कहा, ‘‘आप उनसे संसद के सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकते हैं.’’

उन्होंने दावा किया कि नये कानून किसानों को अपने उत्पाद किसी को, कहीं भी अपनी मर्जी के मुताबिक बेचेने का अधिकार देते हैं लेकिन कांग्रेस परेशान है क्योंकि इसकी राजनीति कृषकों को बिचौलियों पर निर्भर रखने की है.

ईरानी ने दावा किया कि लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कांग्रेस उन कानूनों के क्यों खिलाफ है जिससे किसानों को अपने उत्पादों के लिए उचित और जल्द भुगतान हासिल होगा.

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image