गुजरात के वडोदरा मे 'गुड टच, बैड टच’ का पाठ पढ़ाते शिक्षक को बच्चियों ने सुनाई अपनी खौफनाक दास्तान


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : वडोदरा, आजकल अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं। अब जो मामला सामने आया है वह गुजरात के वडोदरा का है। जी दरअसल यहाँ मकरपुरा इलाके में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्‍कर्म किया गया है और इसके आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। मिली जानकारी के मुताबिक इस बारे में डीसीपी लखधीरसिंह जाला ने बात की है।

उन्होंने कहा, “यह घटना तब प्रकाश में आई जब लड़कियों में से एक ने अपने शिक्षक को ‘गुड टच, बैड टच’ का पाठ पढ़ाते हुए अपनी आपबीती सुनाई।” उन्होंने कहा, नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी लड़कियों को चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले जाता था और उसके बाद उनके साथ दुष्कर्म को अंजाम देता था। वैसे आप जानते ही होंगे यह पहला मामला नहीं है इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं।

फिलहाल गुजरात से सामने आए तीन मामलों ने सभी के होश उड़ा दिए थे हालाँकि अब आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामलों के बारे में बात करें तो इनमे पहले मामले में 15 साल की लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे चार लोगों ने दुष्‍कर्म किया था। इसके अलावा राज्‍य के महिसागर जिले में भी एक विवाहित महिला को ब्लैकमेल कर तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था। इसी के साथ मोरबी जिले में मानसिक तौर पर बीमार महिला के साथ युवक ने ट्रैफिक पुलिस बूथ में दुष्कर्म किया था।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image