मंत्री डहरिया के बलरामपुर रेप बयान पर रमन ने कांग्रेस पर कसा तंज - घटिया सोच वाले मंत्री को आप आज हटाएंगे या कल


 Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : बलरामपुर में आदिवासी नाबालिग से रेप के मामले को लेकर मंत्री शिव डहरिया ने विवादित बयान मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर तंग कर रहा है उन्होंने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की विकृत मानसिकता देखिए! इन्हें छत्तीसगढ़ की बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं छोटी लगती है। राहुल गांधी जी बताएं क्या छत्तीसगढ़ में घट रही दुष्कर्म की घटनाएं आपके लिए भी छोटी हैं? ऐसी घटिया सोच वाले मंत्री को आप आज हटाएंगे या कल? आखिर कब होगा न्याय?



बता दें कि मंत्री डहरिया ने हाथरस में हुई घटना की तुलना करते हुए छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुई दुष्कर्म की घटना को छोटी बताया है। बता दें कि मंत्री डहरिया ने यह बात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था। इस मामले में मंत्री शिव डहरिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि हाथरस की घटना को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह ट्वीट क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इतनी बड़ी घटना को लेकर क्यों चुप्पी साध ली है और बलरामपुर में हुई छोटी सी घटना को लेकर वे लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि बलरामपुर में बीते दिनों एक आदिवासी नाबालिग का किडनैप कर उसे बेहोशी की गोलियां खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। बताया गया कि किशोरी द्वारा प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके परिजनों से रैप की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच की अनुमति मांगी गई, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। आरोपियों के चंगुल से किशोरी 35 घंटे बाद छूटकर रात में किसी तरह घर पहुंची थी। मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image