फ़िर बड़े हमले के फ़िराक में था पाकिस्तान - गुलाम कश्मीर से नदी के रास्ते भेजे जा रहे हथियार, भारतीय सुरक्षाबलों ने बरामद किए


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : उत्तरी कश्मीर में शनिवार को भारतीय सेना ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों के बड़े मंसूबे को नाकामयाब कर दिया है। आतंकवादी किशनगंगा नदी के रास्ते पीओके से हथियारों की तस्करी का प्रयास कर रहे थे। जानकारी मिलते ही सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया और आतंकवादियों के हथियार बरामद कर जब्त कर लिया।

जीओसी चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सर्विलांस डिवाइसेस का इस्तेमाल करते हुए हमारे मुस्तैद जवानों ने पाकिस्तान द्वारा तस्करी किए जा रहे हथियारों का जखीरा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि पाकिस्तान के इरादे अब भी वही हैं। हम आने वाले दिनों में भी पाकिस्तान के ऐसे ही बुरे इरादों से जूझते रहेंगे।

सीमापार आतंकियों के 250-300 लॉन्च पैड्स

लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि हमारी खुफिया एजेंसी की जानकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर तकरीबन 250-300 आतंकी लॉन्च पैड हैं। आतंकवादियों के नियमित घुसपैठ की कोशिशों के बावजूद हम उन्हें अपने रेगुलर कोशिशों से दूर रखने में सक्षम हैं।

सीमा पार से हथियारों की तस्करी

बता दें कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों के मंसूबे विफल कर दिए। आतंकी सीमा पार से हथियारों की तस्करी की कोशिश कर रहे थे। सर्विलांस संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को ऐसी नापाक कोशिश करते पकड़ लिया। सेना ने किशन-गंगा नदी के किनारे आतंकी गतिविधियों का पता लगाया था।

नदी के रास्ते तस्करी की कोशिश

इसके तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया गया। बताया गया कि दो-तीन आतंकवादी नदी के दूर किनारे से रस्सी से बंधे ट्यूब में कुछ सामान ट्रांसपोर्ट करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सेना के जवान वहां पहुंचे और हथियारों को जब्त कर लिया। आतंकवादियों के पास से 4 एके-74 राइफल, 8 मैगजीन और 230 एके राइफल बरामद किए हैं।

Popular posts
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
ईद-उल-अजहा पर्व पर आज विधायक कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ विशेष के सम्पादक मनप्रीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते कहा कि ईद-उल-अजहा पर्व हमे भाईचारा एवं एकजुटता का संदेश देता है
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
राजधानी रायपुर के जिला अस्पताल में रात को 03 बच्चों ने दम तोड़ा, वहीं चश्मदीद (बेमेतरा से आए बच्चों के परिजन) ने 07 मौतों का दावा किया - बिना ऑक्सीजन रेफर करने का आरोप, पुलिस के दखल से ढाई घंटे बाद शांत हुए लोग
Image