नेहा कक्कड़ की शादी तय - पंजाबी सिंगर से इसी महीने के आखिर तक रचाएंगी ब्याह


 Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली के साथ भी काफी दिनों तक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. आदित्य नारायण के साथ शादी को लेकर भी काफी चर्चाएं रहीं, लेकिन इस बार बताया जा रहा है कि वो गंभीर हैं.बॉलीवुड की टॉप सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी को लेकर एक बार फिर से चर्चा जोरों पर है. इससे पहले भी उनकी शादी को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है. मसलन कि सिंगिंग रियॉलिटी टीवी शो इंडियन आइडल के पिछले सीजन में लगातार ऐसी चर्चा रही कि नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण शादी करने जा रहे हैं, हालांकि बाद में पता चला कि शो के लिए जानबूझकर ऐसी हवाई बनाई गई थी. दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं.

इससे पहले नेहा कक्कड़ एक्टर हिमांश कोहली के साथ भी काफी दिनों तक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. ऐसा माना जा रहा था कि दोनों की बात शादी तक पहुंच गई है, लेकिन बाद में दोनों में ब्रेकअप हो गया और सोशल मीडिया में दोनों के एक दूसरे के ‌खिलाफ जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी करते नजर आए. अब एक बार फिर नए सिरे से नेहा कक्कड़ की शादी की खबरें आ रही हैं l इस बार बताया जा रहा है कि नेहा कक्कड़ ने तय कर लिया है कि वो शादी कर ही लेंगी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में सिंगर रोहनप्रीत सिंह के हवाले से ऐसा दावा किया जा रहा है कि रोहनप्रीत और नेहा इसी महीने के आखिर तक शादी कर सकते हैं. दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी फाइनल हो चुकी हैं.

रोहनप्रीत सिंह ‘राइजिंग स्टार’ सिंगिंग रियॉलिटी शो में फर्स्ट रनरअप रह चुके हैं. साथ ही उन्हें बिग बॉस फेम शहनाज गिल के स्वयंवर वाले टीवी रियॉलिटी शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में भी दिखाई दिए थे. रोहन की आवाज के साथ उनका स्वभव काफी मृदुल है. यहां तक कि शहनाज को भी रोहन पसंद आ रहे थे, लेकिन अब कुछ महीनों बाद ऐसी खबरें हैं कि रोहन ने नेहा को चुन लिया है. इन दिनों वो नेहा के साथ जमकर इंस्टाग्राम पोस्ट भी कर रहे हैं

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image