राजधानी रायपुर मे धड़ल्ले से हो रही कोकीन की आपूर्ति - खरीद-फरोख्त से जुड़े पूर्व पार्षद, कारोबारी, होटल संचालक, बिल्डर और विधायक के बेटे पर पुलिस की नजर


Report manpreet singh 

RAIPUR chhattisgarh VISHESH : रायपुर, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से लोगों के निशाने पर आये बॉलीवुड के तार नशे के कारोबार से जुड़ने के बाद देश भर में नशे के कारोबार की ख़बरें सामने आने लगी हैं। राजधानी के 10 ऐसे मोहल्लों के बारे में पता चला है जहां पर धड़ल्ले से कोकीन की सप्लाई की जा रही है। हर दिन लगभग 7 लाख रुपए का कारोबार हो रहा है। इन इलाकों से कोकीन की सप्लाई रायपुर शहर से लेकर बिलासपुर तक के तस्कर कर रहे हैं। खरीदार तस्करों से संपर्क करके कोकीन मांगता है और उनके गुर्गे उसे ठिकाने में बुलाकर सप्लाई कर देते हैं। इस मामले की जांच कर रहे अफसरों को 12 खरीदारों के नाम मिले हैं। कोकीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े पूर्व पार्षद, कारोबारी, होटल संचालक, बिल्डर और विधायक के बेटे पर पुलिस की नजर है।

बता दें कि राजधानी में कोकीन बेचने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों से पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं। आरोपी श्रेयांश झाबक और विकास बंछोर ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल ने भी कई राज उगले हैं।



इन इलाकों से होती है कोकीन की सप्लाई

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के पचपेड़ी नाका, मेक इन इंडिया चौक, टाटीबंध, मरीन ड्राइव, शंकर नगर, राजा तालाब, मौदहापारा, गांधी मैदान, अंबुजा मॉल के पास और नया रायपुर में कोकीन की सप्लाई ग्राहकों को दी जाती है।

2 वर्षों में यह कारोबार तेजी से राजधानी में बढ़ा

रायपुर में कोकीन होम्योपैथिक शीशी और जिप लॉग में पैकिंग करके बेचा जा रहा है। कोकीन की कीमत 8 से 10 हजार रुपए प्रतिग्राम के बीच नशे के सौदागरों ने तय की है। गत 2 वर्षों में यह कारोबार तेजी से राजधानी में आगे बढ़ा है। नशे का शौक पूरा करने के लिए रईसजादे तस्करों से संपर्क करते है। रायपुर के होटलों में आयोजित होने वाली पार्टियों में तेजी से कोकीन और अन्य नशों का उपयोग बढ़ रहा है। ड्रग केस में कोतवाली सीएसपी डीसी पटेल ने कहा, कारोबार से जुड़े कुछ लोगों की जानकारी मिली है। केस में जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा करेंगे।

इस तरह कोकीन पहुंच रही रायपुर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजधानी में कोकीन ट्रेन, सड़क के रास्ते और कुरियर के माध्यम से पहुंच रही है। पुलिस को कुरियर से कोकीन की जानकारी होने के बाद, तस्कर खुद सड़क के रास्ते मुंबई जाकर कोकीन खरीद रहे हैं और उसे रायपुर लाकर खपा रहे हैं। कोकीन के नाम पर मुंबई के कई इलाके मशहूर है, लेकिन रायपुर के कारोबारी बांद्रा के तस्करों से इसे खरीद रहे हैं।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image