सुशांत केस - सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज बन सकते हैं ‘CBI गवाह’, धारा 164 के तहत दर्ज कराएंगे बयान


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में चल रही जांच में उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज ‘गवाह’ बन सकते हैं। शीर्ष सूत्रों ने को इसकी जानकारी दी है। ‘वह धारा 164 के तहत केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।’ हो सकता है कि पिठानी कार्यवाही के लिए पहले ही दिल्ली पहुंच गए हों।

शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, पिठानी फिलहाल CBI के रडार पर हैं और अधिकारियों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। वह 14 जून को मुंबई के उस बांद्रा फ्लैट में थे जब सुशांत की मौत हुई थी। CBI से पूछताछ के दौरान केवल पिठानी ने ही खुलासा किया था कि ‘सुशांत की मौत से एक दिन पहले 13 जून को उनके फ्लैट पर बाहर से कुछ लोग आए थे।’

साथ ही पिठानी ने CBI को दिए अपने बयान में दावा किया था कि “सुशांत अपनी मैनेजर दिशा सालियान की मौत की खबर सुनकर बेहोश हो गए थे। होश में आने के बाद, उन्होंने कहा कि ‘मुझे मार दिया जाएगा’ और इसके एक हफ्ते बाद ही उनकी मौत हो गई।” सूत्रों के मुताबिक, पिठानी ने अपने बयान में ये भी बताया कि ‘दिशा की मौत के बाद सुशांत की लिव-इन-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनका लैपटॉप और अन्य उपकरणों के साथ घर छोड़कर चली गई थी।’

सुशांत की मौत के समय घर में उनके स्टाफ दीपेश सावंत और कुक नीरज भी थे। दोनों से CBI पूछताछ कर चुकी है और अब उनसे दोबारा पूछताछ हो सकती है। CBI ने इन दोनों और पिठानी के साथ मिलकर सुशांत के घर में मौत वाले सीन को रिक्रियेट किया था। सूत्रों के मुताबिक, नीरज भी धारा 164 के तहत बयान दर्ज करा सकते हैं। जबकि दीपेश को रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के साथ ड्रग्स मामले में NCB ने गिरफ्तार कर लिया है।

हाल ही में नीरज को दिल्ली में ट्रैक किया है और सूत्रों के अनुसार, उन्हें एक अभिनेता द्वारा काम दिलाया गया है जो रिया के करीबी हैं।

इस बीच, AIIMS के डॉक्टरों की एक टीम ने सुशांत मामले में अपनी फोरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, टीम ने हत्या के एंगल को खारिज नहीं किया है। उनकी रिपोर्ट सौंपने से कुछ समय पहले ही CBI ने एक बयान जारी करने हुए कहा था कि ‘मामले में व्यवस्थित जांच की जा रही है और किसी भी एंगल को खारिज नहीं किया गया है।’

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image