केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव - छत्तीसगढ़ में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़ा, और बढ़कर लगभग 28% हो गया


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH :नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के मामले में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट डेढ़ प्रतिशत बढ़ी है, यह बढ़कर लगभग 28% हो गई है. इसलिए, यह चिंता का एक और कारण है. इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बारे में भी चर्चा की.

देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में देश के अलग-अलह हिस्सों से लगातार कोरोना के बढ़ते मामले सामने आ रहे हैं, यही कारण है कि देशभर में तमाम जगहों पर कई तरह की पाबंदिया लगाई जा रही हैं। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा कि यदि कोरोना से होने वाली रोजाना की मौतों को देखें, तो उनमें लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। हालांकि, इसका पिछला उच्चतम बिंदु 1,114 था और वर्तमान में हमने अधिकतम 879 लोगों की मौत की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना  के मामले में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट डेढ़ प्रतिशत बढ़ी है, यह बढ़कर लगभग 28% हो गई है। इसलिए, यह चिंता का एक और कारण है। वहीं, महाराष्ट्र में आप पाएंगे कि औसत दैनिक मामले सप्ताह दर सप्ताह काफी बढ़ गए हैं और 57,000 से अधिक के स्तर पर पहुंच गए हैं। यहां टेस्टिंग की संख्या बढ़ रही है, लेकिन यह बढ़ोत्तरी दैनिक मामलों की वृद्धि के साथ तालमेल नहीं दिखा रही है। यदि आप RT-PCR परीक्षणों की हिस्सेदारी को देखते हैं, तो यह धीरे-धीरे नीचे आ रहा है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश में एक दिन में दर्ज हो रहे औसतन 89 मामले अब एक दिन में 10,000 संख्या तक पहुंच गया है। यहां दैनिक आरटी-पीसीआर परीक्षण लगभग 45 से 44% हैं, इसलिए उन्हें भी बढ़ाने की आवश्यकता है। वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे है, यानी 4.84% लेकिन इसमें भी बढ़ोत्तरी दिख रही है।वैक्सीनेशन के बारे में बताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि आज सुबह 8 बजे तक, देश में 10.85 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 40 लाख से अधिक खुराक दी गई थी।

उन्होंने यह भी बताया कि अब तक हमने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 13,10,90,000 खुराकें प्रदान की हैं। एक तरफ, हमारे पास केरल जैसे राज्य हैं, जहां वैक्सीन का जीरो वेस्टेज है और दूसरी ओर हमारे पास कई अन्य राज्य हैं, जहां अभी भी 8-9% वैक्सीन खराब हो जाती है।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image