हाथों पर ज्यादा सेनिटाइज़र का इस्तेमाल करते हैं तो इस तरह रखें ख्याल


Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH :नई दिल्ली, COVID-19 वायरस एक बार फिर से ज़ोर पकड़ रहा है, ऐसे में लोग और भी ज्यादा सतर्क हो रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा हाथ वॉश कर रहे हैं। जिसका खामियाज़ा हाथों पर साफ दिख रहा है। कोरोनावायरस से बचाव के लिए हाथ वॉश करना और मुंह पर मास्क लगाना बेहद जरूरी है तभी इस वायरस से बचाव किया जा सकता है। कुछ लोगों पर इस वायरस का डर इस कदर हावी है कि वो लगातार हाथों पर सेनिटाइजर और हैंड वॉश का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि लगातार सेनिटाइजर और हैंड वॉश का इस्तेमाल करने से हाथों से नेचुरल ऑयल खत्म होता जाता है। कैमिकल बेस सेनिटाइजर हाथों में इरिटेशन करता है, हाथ ड्राई और बेहद खराब दिखते हैं। आप भी हाथों की इस समस्या से परेशान हैं तो इन सुझावों को अमल में लाएं।

1. हर वक्त सेनिटाइजर का इस्तेमाल नहीं करें। घर से बाहर निकलने पर ही सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सेनिटाइजर में 60 प्रतिशत तक अल्कोहल होता है जो हाथ को जला सकता है।

2. मौसम गर्म हो रहा है तो गर्म पानी से हाथ नहीं वॉश करें। अगर आप जर्म को मारने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल भी करना चाहते हैं तो गुनगुना पानी इस्तेमाल करें। गर्म पानी से हाथ की स्किन जल सकती है और ड्राईनेस बढ़ सकती है।

3. हाथ धोने के फौरन बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। आप हाथों पर पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे स्किन के नीचे से कुदरती तेल बाहर नहीं निकलेगा और हाथ की स्किन में नमी बनी रहेगी।

4. एक्सपर्ट के अनुसार हाथ पर जो भी क्रीम लगाएं वह फ्रेगरेंस फ्री हो, इससे जलन नहीं होगी। वेसलिन सबसे सही विकल्प है।

5. जब भी किसी केमिकल के संपर्क में हाथ आते हैं तो हाथ में गलब्स पहनना चाहिए। घर की साफ-सफाई के समय भी हाथ में गलब्स लगाना चाहिए।

6. अगर हाथ में एग्जिमा है तो इसमें सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने से परहेज़ करें। ऐसे में हाथों में जलन और ज़ख्म हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

Popular posts
आबकारी नीति में संशोधन मुद्दे पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, 29 जून को शराब ठेकेदार रखेंगे अपना पक्ष
Image
Incomes that are exempted under the proposed new tax regime
Image
हास्य केंद्र योग के दसवें स्थापना वर्ष में शामिल हुए विधायक कुलदीप जुनेजा
Image
फेफड़ों को स्वस्थ और साफ रखने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
Image
Ludo में पति को हराया, गुस्से में पत्नी की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी
Image
शरीर को डिटॉक्स करने का एक बेहतरीन तरीका, तलवों पर एक खास तरह की मिट्टी लगाना,
Image
प्रशासन को सूद नहीं - रायपुर शहर के श्मशानघाटों पर अब चिता की लकड़ी भी आम आदमी की पहुंच से बाहर - चिता की लकड़ी 800 क्विंटल, कंडा 500 सैकड़ा
Image
स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग
Image
रायपुर , पूर्व विधायक श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने करोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के प्राधिकारी के साथ मुख्यमंत्री सहयता कोष मे 10.00 लाख की राशि दी
Image
स्नातक, स्नातकोत्तर, फर्स्ट और सेकेंड ईयर की परीक्षा लेने के लिए विश्वविद्यालय स्वतंत्र, सुप्रीम कोर्ट ने कहा…विवि अगर परीक्षाएं कराना चाहते हैं तो हम रोक नहीं सकते
Image